शुक्रवार , 15 मार्च देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
फाल्गुन शुक्ल पक्ष षष्ठी
=============================
1 देशभर में पेट्रोल और डीजल मात्र 2 रुपए सस्ता, नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हुयी ; इससे पहले 21 मई, 2022 को मामूली दाम कम हुए थे।
2 चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा जारी किया, 763 पेजों की दो लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड, SC ने 15 मार्च की डेडलाइन दी थी।
3 ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू बने नए चुनाव आयुक्त, नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी।
4 लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा, नगरीय निकाय और पंचायतों के भी हो चुनाव; एक राष्ट्र एक चुनाव पर कमेटी की बड़ी बातें।
5 एक देश, एक चुनाव…कोविंद कमेटी ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपी, कांग्रेस समेत 4 पार्टियां विरोध में, हाईकोर्ट के 3 पूर्व मुख्य न्यायाधीश भी इसके खिलाफ।
6 आने वाली 23 मार्च को देशव्यापी प्रदर्शन, किसान नेता बोले- सरकार को गांवों में घुसने नहीं देंगे।
7 किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि सरकार ने किसानों को बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और कीलें लगाकर आने से रोका है। अब किसान उन्हें अपने गांव में आने से रोकेंगे। गांव में घुसने नहीं देंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 राहुल आज महाराष्ट्र के ठाणे पहुंचेंगे, कल नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा की थी; 17 मार्च को मुंबई में खत्म करेंगे न्याय यात्रा।
9 ममता बनर्जी के माथे पर गंभीर चोट लगी, घर में टहलने के दौरान मुंह के बल गिर गई थीं, टांके लगाए गए।
10 राजस्थान में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ, 2 प्रतिशत वैट कम किया, पेट्रोल के रेट 5 रुपए और डीजल के 4 रुपए 85 पैसे तक कम होंगे।
11 मध्यप्रदेश के रीवा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लोग चटखारे ले रहें कि क्या यह होने जा रहा है ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मप्र का सीएम और एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रधानमंत्री बना दिया गया है। ऐसा एक पोस्टर में छपी गलती की वजह से हो रहा है। पोस्टर का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
12 एक देश-एक चुनाव पर कोविंद पैनल ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट, इसमें 18,626 पन्ने, 191 दिनों की रिसर्च।
13 सीएए कभी वापस नहीं होगा..’, इंटरव्यू में बोले अमित शाह – हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे।
14 राहुल ने नासिक में किसान सभा की, बोले-किसानों के दुख को समझे बिना उनकी मदद नहीं की जा सकती; शरद पवार, संजय राउत मौजूद रहे।
15 रामलीला मैदान में जुटे किसान, केंद्र के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, महापंचायत के चलते दिल्ली में जाम।
16 कोविंद पैनल की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- संविधान को पूरी तरह बदलना चाहती है सरकार।
17 कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर हुईं भाजपा में शामिल, पटियाला सीट से लड़ सकती है लोकसभा चुनाव?
18 अब अजित गुट अलग पार्टी, फिर शरद पवार की तस्वीर का इस्तेमाल क्यों’, सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार गुट से मांगा जवाब।
19 कश्मीर में बनेगा महाराष्ट्र भवन, राज्य सरकार ने खरीदी जमीन; ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य।
20 फरवरी में थोक महंगाई दर में मामूली परिवर्तन, चार महीने के निचले स्तर 0.20% पर पहुंचा आंकड़ा।
21 हथियारों की बिक्री में अमरीका को टक्कर दे रहा ये देश, इसी से खरीदा गया भारत का सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट।
22 अमिताभ बच्चन से जुड़ी बुरी खबर: अस्पताल में हुए भर्ती, हालत गंभीर, करवानी पड़ी दिल की सर्जरी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

23 ममता बनर्जी को ट्रेडमिल पर दिया गया था पीछे से धक्का! अस्पताल ने दिया अपडेट।
24 Delhi Liquor Policy Scam: बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता के आवास पर ईडी का छापा।
25 PM मोदी फिर आएंगे ‘राजस्थान’…प्रदेश में बिगड़ती भाजपा की स्थिति को संभालने के लिए कई करेंगे घोषणाएं।
26 Electoral Bonds : BJP को सबसे ज्यादा 6000 करोड़ का चंदा, सभी पार्टीयों को चार साल में कुछ न कुछ पैसा मिला ।
27 BPSC TRE 3.O Exam 2024: हिरासत में लिए गए 300 परीक्षार्थी, झारखंड पुलिस ने बताया क्या है मामला ?
28 New EV Policy: केंद्र सरकार ने नई ई-वाहन नीति को दी मंजूरी, भारत में बढ़ेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण और बाजार।
29 इलेक्टोरल बॉन्ड की हो SIT जांच हो तब तक भाजपा के खाते सीज ही रहें – खरगे।
30 नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, शाम 6.30 बजे शपथ लेंगे 21 मंत्री।
31 अब आप ही रक्षा करिए; राष्ट्रपति के पास पहुंच गए संदेशखाली के पीड़ित।
32 अब कट्टरपंथियों की खैर नहीं, ऋषि सुनक ने भी बना दिए UAPA जैसे कानून।
33 लोकसभा चुनाव का इंतजार खत्म, कई राज्यों के इलेक्शन भी होंगे साथ।
34 सांसद का टिकट काट पार्षद को बना दिया लोकसभा प्रत्याशी, कौन हैं भारती।
35 CAA हमारा आंतरिक मसला, आपके लेक्चर की परवाह नहीं; US को भारत की दोटूक।
36 दिल्ली में जहां सड़क पर नमाज को लेकर बवाल, वहां इस जुमे कैसा था हाल।
37 यीडा के 8 भूखंडों पर होगा 86 करोड़ का निवेश, 600 लोगों को मिलेगा रोजगार।
38 अब्बू, मैं कब इंडिया खेलूंगा? सरफराज खान के सवाल पर पिता नौशाद का शायराना अंदाज दिल जीत लेगा।
39 होटल से खाना, मॉल में शौच, नहाना भी मुश्किल, पानी के लिए तरस रहे बेंगलुरु में क्या हो रहा है?
40 CAA हमारा आंतरिक मामला, हमें भाषण देने की जरूरत नहीं’, अमेरिका को भारत की खरी-खरी।
41 सऊदी में है पैगंबर की मस्जिद, रमजान में दुआ करने पहुंचे क्राउन प्रिंस, जानें दुनिया की पहली मस्जिद की कहानी।
42 मेरे पति समुद्र में डूब गए… 36 करोड़ रुपए के लिए ‘बंटी-बबली’ ने भिड़ाई कमाल की तिकड़म, लेकिन धरे गए।
43 चुनावी बॉन्ड: खरीदे, भुनाए गए बॉन्ड्स के विशिष्ट नंबर न बताने पर कोर्ट ने एसबीआई को नोटिस भेजा।
===============================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *