डॉ. मदन सैनी व डा.चांदकौर जोशी को राजस्थानी कथा पुरस्कार 21को अर्पित होगा

डॉ. मदन सैनी व डा.चांदकौर जोशी को राजस्थानी कथा पुरस्कार 21को अर्पित होगा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

स्व. नरपत सिंह सांखला की स्मृति में सैनी और जोशी को किया जाएगा पुरस्कृत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर,18 मार्च। हिंदी एवं राजस्थानी साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार कीर्तिशेष स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला की पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. नरपत सिंह सांखला स्मृति संस्थान बीकानेर द्वारा हर वर्ष साहित्य की अलग-अलग विधा में पुरस्कार अर्पित किया जाता है।

pop ronak

संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ शिक्षाविद एवं संस्कृतिकर्मी संजय सांखला ने बताया कि स्व. नरपत सिंह सांखला की तृतीय पावन पुण्यतिथि के अवसर पर यह पुरस्कार इस वर्ष राजस्थानी कथा लेखन के क्षेत्र में दिया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा की अध्यक्षता में संस्थान कार्यालय सांखला साहित्य सदन रानी बाजार में एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें इस साल दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की गई।
संस्थान के सचिव वरिष्ठ शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि इस वर्ष राजस्थानी कथा पुरस्कार श्री डूंगरगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन सैनी को उनके राजस्थानी कथा संग्रह ‘आस औलाद’ के लिए अर्पित किया जाएगा। साथ ही नारी सशक्तिकरण के लिए इस साल विशेष तौर से महिला राजस्थानी कथा लेखन पुरस्कार जोधपुर की वरिष्ठतम कहानीकार डॉ. चॉंदकौर जोशी को उनके राजस्थानी कथा संग्रह ‘हेत रो मारग’ के लिए अर्पित किया जाएगा।

संस्थान के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप दोनों रचनाकारों को शॉल,साफ़ा, स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण अभिनंदन पत्र, उपहार एवं 11000 रुपए की राशि प्रत्येक को भेंट की जाएगी।
सांखला और क़ासिम ने बताया कि 21 मार्च 2024 गुरुवार को शाम 4:15 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भण्डार में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *