उड़ेगा रंग, मचेगी धूम : बेस्ट फोटोग्राफी व बेस्ट रील को मिलेंगे ईनाम

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी का कोडमदेसर में फागोत्सव 22 मार्च को

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 21 मार्च । कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी द्वारा 22 मार्च को कोडमदेसर भैरुजी मंदिर प्रांगण में फागोत्सव मनाया जाएगा। संस्था अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मास्टर नानू व मुन्ना सरकार के भजनों की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा।

pop ronak

गुलाल व फूलों की होली में इत्र की वर्षा भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने बताया कि कार्यक्रम में रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज एवं विधायक जेठानन्द व्यास का भी सान्निध्य मिलेगा। इस भव्य फागोत्सव को जीरो डिग्री, एमएम ऑटोमोबाइल, लव ऑवर कॉफी, वेबसिटी, वन क्लिक एंटरप्राइजेज, पूर्वा इंटरनेशनल, प्रेमरतन एंड नन्दलाल फूड्स द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।

बेस्ट फोटोग्राफी और बेस्ट रील को मिलेंगे ईनाम

कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस फागोत्सव में बेस्ट रील व बेस्ट फोटोग्राफी करने वाले को ईनाम भी दिया जाएगा। पहला ईनाम स्मार्ट फोन, दूसरा ईनाम मिक्सर ज्यूसर तथा तीसरा ईनाम वायरलैस इयरफोन रहेगा। इसके लिए कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर रील को कोलोब करना होगा तथा कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी के फेसबुक पेज पर फोटो टैग करना होगा। कमेटी द्वारा संचालित निर्णायक मंडली जांच-परख करके बेस्ट फोटोग्राफी तथा बेस्ट रील बनाने वाले का नाम घोषित करेगी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *