मोमासर के होली महोत्सव में हजारों ने ली मतदान की शपथ

मोमासर के होली महोत्सव में हजारों ने ली मतदान की शपथ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 मार्च। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ द्वारा शनिवार को मोमासर गाँव के गींदड़ मैदान में होली महोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसके तहत मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम भी रखा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिसमें उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल ने आमजन को मतदान की शपथ दिलाई तथा 19 अप्रैल को जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वीप प्रभारी और विकास अधिकारी मनोज धायल ने कहा कि होली की परंपराओं के निर्वहन के साथ ही मोमासर के नागरिक लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें।

pop ronak

तहसीलदार राजबीर ने क्षेत्रवासियों को लोकतंत्र के पावन पर्व और एक एक मतदान के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में मोमासर एवं आसपास के हजारों नागरिक मौजूद रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *