हिमेटोलॉजी सिंपोजियम प्री कान्फ्रेंस आयोजित – पहले दिन 125 डॉक्टर्स ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

डॉ. पंकज टांटिया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 अप्रेल। आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की ओर से दो दिवसीस हिमेटोलॉजी सिंपोजियम सेमिनार के तहत पहले दिन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्री कांन्फ्रेस का आयोजन हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजन समिति के सचिव डॉ. पंकज टांटिया ने बताया कि शनिवार को ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, ट्र्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पीडीया वर्कशॉप में कुल 125 डॉक्टर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त कर बोनमेरा ट्रांसप्लांट, स्टेमसेल कलेक्शन, ब्लड डिसऑर्डर सहित अनेक नवीन जानकारीयां प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नवरंगलाल महावर, डॉ. टी.डी. अग्रवाल, डॉ. मोहम्द साबिर, डॉ. पीसी खत्री, डॉ. अरूण भारती, तथा डॉ. लोकश शर्मा ने की।

pop ronak

इस सेमिनार के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ऑरल पेपर प्रजेण्ट किये गये जिसका मुल्यांकन आयोजन समिति की संयुक्त सचिव डॉ. आयुषी श्रीवास्तव ने किया। ब्लड बैंक वर्कशॉप डॉ. अरूण भारती की अध्यक्षता में, पैथोलॉजी वर्कशॉप डॉ.एसपी व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हूई। सेमिनार के दौरान डॉ. सुरेन्द्र बेनिवाल का मार्गदर्शन रहा ।

इस सेमिनार का आब्जर्वेशन राजस्थान मेडिकल काउंसिल से डॉ. संजीव बुरी का रहा, जिन्होने अपने स्तर पर कार्यक्रक्र का अवलोक कर आयोजन सचिव डॉ. पंकज टांटिया के कुशल प्रबंधन की सराहना की ओर कहा कि हिमेटोलॉजी सिंपोजियम सेमिनार का बेहतरिन संचालन हो रहा है। आयोजन समिति के सचिव डॉ. पंकज टांटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को राष्ट्र्रय स्तरीय कान्फ्रेंस भागीदारी करने हेतु पुरे देश से लगभग 350 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके है, जो गुजरात, कर्नाटक, रेवाडी, पंजाब, चंडीगढ, नई दिल्ली, सहित राजस्थान के सभी जिलों से प्राप्त हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *