घर लौट रहे हलवाइयों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में दो दोस्तों ने गंवाई जान

घर लौट रहे हलवाइयों की बाइक को कार ने मारी टक्कर,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

धौलपुर, 4 मार्च। धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने होली के त्यौहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हिनौता चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में आगरा निवासी दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पेशे से हलवाई थे और धौलपुर क्षेत्र में होली खेलने के बाद अपनी बाइक से उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मनियां थाना अंतर्गत हिनौता चौकी के समीप सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

pop ronak

हादसे की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक, जिसकी पहचान अमरपुरा निवासी भूरा के रूप में हुई है, को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय ऋषभ कुशवाह (निवासी बाजिदपुर, आगरा) और 23 वर्षीय दुर्गेश कुशवाह (निवासी अमरपुर, आगरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। जो परिवार अपनों के घर लौटने और होली की खुशियां बांटने का इंतजार कर रहे थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *