दर्दनाक हादसा- मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम

दर्दनाक हादसा- मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

पटना/दानापुर, 9 नवंबर। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर विधानसभा क्षेत्र के दियारा इलाके में रविवार देर रात एक हृदय विदारक हादसा हो गया। अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नयापानापुर 42 पट्टी गांव में एक जर्जर मकान की छत अचानक ढह गई, जिसके मलबे के नीचे दबकर एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह दुखद घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब पूरा परिवार – 32 वर्षीय बबलू खान, उनकी पत्नी 30 वर्षीय रौशन खातून और उनके तीन बच्चे मोहम्मद चांद (10), रुकसार (12) और चांदनी (2) – रात का खाना खाकर सो रहे थे। छत ढहते ही ज़ोरदार आवाज़ आई और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर दौड़े आए गांव वालों और अकिलपुर थाना पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन मलबे से निकाले जाने तक सभी दम तोड़ चुके थे।

pop ronak

थानाध्यक्ष विनोद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जाँच में हादसे की वजह लगातार बारिश से मकान की छत का कमज़ोर पड़ना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान इंदिरा आवास योजना के तहत बना था और काफी पुराना था। परिवार आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण इसकी मरम्मत नहीं करा पाया था, जिसके चलते यह जर्जर होकर गिर गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
==========

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *