अनुभव और युवा संगम से औद्योगिक विकास का संकल्प, पचीसिया टीम को मिली कमान
अनुभव और युवा संगम से औद्योगिक विकास का संकल्प, पचीसिया टीम को मिली कमान


- बीकानेर जिला उद्योग संघ चुनाव
बीकानेर , 26 मार्च । बीकानेर जिला उद्योग संघ के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को आधिकारिक रूप से कार्यभार सौंप दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया और उनकी पूरी टीम को विजयी प्रमाण पत्र भेंट किए। बेहद रोमांचक और मतदाताओं की धड़कनें बढ़ाने वाले इस चुनाव में पचीसिया के कुशल नेतृत्व और औद्योगिक-सामाजिक विकास के उनके विजन को बड़ी सफलता मिली है।


विजयी प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित, सहायक चुनाव अधिकारी विनोद जोशी, एम.एम. मूंधड़ा और दिनेश गहलोत ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। पुरोहित ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक मर्यादा और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिसमें सभी मतदाताओं ने सौहार्दपूर्ण वातावरण का परिचय दिया।


अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दोबारा संभालने के बाद द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि “अनुभव और युवा ऊर्जा का यह संगम” जिले के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने का काम करेगा। पचीसिया ने जोर देकर कहा कि उनकी टीम का मुख्य फोकस नई ऊर्जा के साथ औद्योगिक विकास की बाधाओं को दूर करना और बीकानेर को औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करना है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा सहित कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र किराडू, निर्मल पारख, पारस डागा, श्यामसुन्दर सोनी, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारडा, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन और अरविंद चौधरी को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पिंटू राठी, एडवोकेट प्रशांत तंवर, भंवरलाल चांडक, विमल दम्माणी और महेश चांडक जैसे कई युवा उद्योगपति और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
