साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की तीसरी पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय समारोह का आगाज 7 मार्च से

साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की तीसरी पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय समारोह का आगाज 7 मार्च से
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

बीकानेर, 5 मार्च 2026। देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, चिंतक और रंगकर्मी कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की तीसरी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बीकानेर में तीन दिवसीय विशेष श्रद्धासुमन समारोह ‘सृजन सौरम-हमारे बाऊजी’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार, 7 मार्च को सुबह 11 बजे होगा, जिसमें साहित्य और कला जगत की प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के संयोजक वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम का पहला दिन पूरी तरह से ‘पुस्तक-संस्कृति’ को समर्पित किया गया है। इस दिन नई पीढ़ी, विशेषकर बच्चों और युवाओं में पढ़ने की रुचि जाग्रत करने के उद्देश्य से उन्हें बाल साहित्य नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि डिजिटल युग में पाठकों को फिर से किताबों से जोड़ना ही रंगा जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

pop ronak

समारोह के दूसरे दिन, 8 मार्च (रविवार) को शाम 5 बजे नत्थूसर गेट स्थित ‘लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन’ में एक विशेष आमंत्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। सहसंयोजक कासिम बीकानेरी और गिरीराज पारीक ने जानकारी दी कि इस गोष्ठी में हिंदी, उर्दू और राजस्थानी के नामचीन कवि व शायर अपनी रचनाओं के साथ-साथ स्व. रंगा जी की प्रतिनिधि रचनाओं का वाचन कर उन्हें ‘शब्दांजलि’ अर्पित करेंगे।

समारोह के अंतिम दिन, 9 मार्च (सोमवार) को रंगा जी को ‘भावांजलि’ अर्पित की जाएगी। शाम 5 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में उनके जीवन दर्शन और साहित्य सृजन पर चर्चा होगी। संयोजक राजेश रंगा ने यह भी घोषणा की कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी साहित्य, रंगकर्म और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘राज्य स्तरीय लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा-सम्मान’ से शीघ्र ही नवाजा जाएगा। बीकानेर का साहित्य जगत इस गरिमामयी आयोजन को लेकर खासा उत्साहित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *