लड्डू गोपाल को पंचामृत से अभिषेक

लड्डू गोपाल को पंचामृत से अभिषेक
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 3 मई। सुदर्शना नगर के भागवत कथा मे अष्टधातु से बने 21 किलो वजनी विराजित लड्डू गोपाल का ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अपरा एकादशी पर सुदर्शना नगर महिला समिति द्वारा भगत सिंह पार्क मे 21 किलो पंचामृत से सामूहिक अभिषेक किया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समिति की टीना लोहिया ने बताया कि लक्ष्मीनाथ मंदिर व्यास पीठ के पंडित श्रीकांत व्यास व पंडित मनोज छंगाणी ने गोपाल सहस्त्रनाम, क्लिं कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजन वल्लभायः के 1008 मंत्र उच्चारण के साथ सभी महिलाओ ने सामूहिक अभिषेक किया।

pop ronak

अभिषेक से पूर्व यजमान चन्द्रकला- शंकर सेवग ने गणेश पूजा, कलश पूजा आदि धार्मिक अनुष्ठान किया अभिषेक के बाद लड्डू गोपाल को विशेष पृष्प श्रंगार किया एवं माखण, मिश्री, तुलसी सहित अनेक मिष्ठान का भोग लगाया। माहिलाओ ने कान्हा के समक्ष भजन – नृत्य करके के माहोल को भक्तिमय कर दिया । पंडित श्रीकांत व्यास से बताया की लड्डू गोपाल की नियमित सेवा पूजा से घर परिवार सूख- समृद्धि के साथ हर मनोकामना पूर्ण होती है अन्त में सांवलसा गिरधारी… की महा आरती के बाद लड्डू गोपाल की विदाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *