भाजपा नेता की चाची पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,जैन महासभा ने किया थानाधिकारी का सम्मान ने किया थानाधिकारी का सम्मान

जैन महासभा ने किया थानाधिकारी का सम्मान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 1 फ़रवरी । शहर के व्यस्ततम सिपानियों के मोहल्ले में पिछले दिनों हुई सनसनीखेज लूट और जानलेवा हमले की गुत्थी को बीकानेर पुलिस ने सुलझा लिया है। श्रीमती पुष्पा देवी बांठिया पर हमला कर गहने लूटने वाले अपराधी को सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए जाने पर जैन समाज ने खुशी जाहिर की है। पुलिस की इस तत्परता की सराहना करते हुए बीकानेर जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था ‘जैन महासभा’ ने पुलिस का मनोबल बढ़ाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सिटी कोतवाली थाना पहुंचा। समाज के प्रतिनिधियों ने थानाधिकारी सविता डाल की कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महासभा ने मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि समाज में भयमुक्त वातावरण बना रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लग सके।

pop ronak

सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए थानाधिकारी सविता डाल ने कहा कि जनता का सहयोग पुलिस के काम को सरल बना देता है। उन्होंने कहा, “इस तरह का प्रोत्साहन पुलिस का मनोबल बढ़ाता है और हमें अधिक सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।” उन्होंने दोहराया कि बीकानेर पुलिस का मुख्य ध्येय ‘अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास’ पैदा करना है। इस अवसर पर जैन महासभा के महामंत्री जतनलाल संचेती, पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर, जयचन्द लाल डागा ,पूर्व महामंत्री मेघराज बोथरा , भाजपा नेता मोहन सुराणा , दिलीप कातेला , महेन्द्र बरड़िया सहित समाज के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *