मोर शिकार का आरोपी गिरफ्तार, राजेरा गांव में हुआ था शिकार

मोर शिकार का आरोपी गिरफ्तार, राजेरा गांव में हुआ था शिकार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • पांच दिन में पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बीकानेर , 28 मई। नापासर थाना क्षेत्र के राजेरा गांव की रोही में बीते गुरुवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किए जाने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस क्षेत्र से मोर का शिकार करने की शिकायत वन विभाग को मिली थी, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वन अधिकारी बीकानेर उत्तर महावीर रुहिल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोडूराम पुत्र मोहनलाल बावरी (उम्र 54 वर्ष), निवासी गोपालसर, तहसील श्रीडूंगरगढ़ को मुखबिर की सूचना पर 26 मई, सोमवार को तेजरासर की रोही क्षेत्र में एक झोंपड़ी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मौके पर ले जाकर राजेरा की रोही में शिकार स्थल की तस्दीक करवाई गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने शिकार किए मोर के अवशेष भी वन विभाग ने बरामद किए हैं।

pop ronak

गिरफ्तारी अभियान में वनपाल जेठमल शर्मा, सहायक वनपाल राजूराम और लक्ष्मीकांत, वन रक्षक हड़माना राम, भोमसिंह, कमल कुमार और विद्या चौधरी की अहम भूमिका रही। किसी भी पशु-पक्षी का शिकार करना गैर कानूनी है। मोर राष्ट्रीय पक्षी घोषित है, ऐसे में मोर का शिकार करने काे वन विभाग ज्यादा गंभीरता से लेता है। बीकानेर में मोर और हिरण शिकार के मामले ज्यादा सामने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *