बदलापुर नाबालिग लड़कियों का दुष्कर्म करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

नई दिल्ली, 24 सितम्बर। महाराष्ट्र के बदलापुर में नाबालिग छात्राओं का दुष्कर्म करने वाला आरोपी अक्षय सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बदलापुर थाने में तैनात एनकाउंटर स्पेशलिस्ट संजय शिंदे ने आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय अक्षय सिंह ने दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

pop ronak
kaosa

हाल ही में कोर्ट के आदेशानुसार तलोजा जेल से बदलापुर जांच के लिए ले जाते समय आरोपी अक्षय ने पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस पर गोली दागने लगी। पुलिस कर्मियों का बचाव करते हुए और फायरिंग के जबाव में इंस्पेक्टर संजय सिंह ने आरोपी पर गोली चला दी। एनकाउंटर में आरोपी की मौत हो गई।

बता दें कि अक्षय की मौत सीनियर इंस्पेक्टर संजय शिंदे की गोली से हुई। संजय शिंदे की गिनती तेजतर्रार अफसरों में होती है। वह ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ प्रदीप शर्मा की टीम का हिस्सा थे। शर्मा की उस टीम में संजय शिंदे भी शामिल थे जिसने 2017 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को पकड़ा था। इसके अवाला संजय सिंह एसआईटी की टीम का हिस्सा भी हैं, बदलापुर रेप केस की जांच इंस्पेक्टर संजय सिंह को सौपी गई थी।

फिलहाल बदलापुर की गुत्थी सुलझा दी गई है। सिंह मुंबई पुलिस में भी तैनात रहे हैं, ठाणे में क्राइम ब्रांच की टीम को लीड कर रहे प्रदीप शर्मा की टीम का अहम हिस्सा संजय सिंह थे। शर्मा को फर्जी एनकाउंटर के केस में मुंबई हाईकोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। शर्मा की तरह संजय सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है।

दरअसल संजय सिंह पर भी कई मामले दर्ज है जिनकी जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक अक्षय सिंह को पूर्व पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए केस के सिलसिले में तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहे था, उसी दौरान आरोपी ने पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसके जवाब में इंस्पेक्टर संजय सिंह ने आरोपी पर गोली चलाई।

पुलिस ने कहा, ‘आत्मरक्षा में पुलिस दल के एक अन्य अधिकारी ने आरोपी पर एक गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। एपीआई मोरे और शिंदे को कलवा सिविक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोरे को जुपिटर अस्पताल रेफर कर दिया। कलवा सिविक अस्पताल के डॉक्टरों ने शिंदे को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा जाएगा।’

आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एनकाउंटर के बाद विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि शिंदे सरकार में फर्जी एनकाउंटर करवाए जा रहे हैं। वहीं उद्धव ठाकरे ने भी शिंदे पर निशाना साधा है।

 

भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *