आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रहे बोथरा का निधन
श्री अनूप चंद बोथरा


तेरापंथ धर्मसंघ को अपूरणीय क्षति, वरिष्ठ श्रावक और आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के पूर्व अध्यक्ष अनूप चंद बोथरा का मुंबई में निधन


बीकानेर/मुंबई, 28 फरवरी। तेरापंथ धर्मसंघ के वरिष्ठ श्रावक और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले श्री अनूप चंद बोथरा का शनिवार, 28 फरवरी 2026 की सुबह मुंबई में निधन हो गया। वो अभी अस्वस्थ चल रहे थे तथा ICU में भर्ती थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अन्तिम संस्कार रविवार सुबह मुम्बई में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से तेरापंथ समाज सहित मुम्बई बीकानेर के व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


सुबह 7:30 बजे ली अंतिम सांस
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के पूर्व अध्यक्ष श्री अनूप चंद बोथरा ने मुंबई में शनिवार सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से धर्मसंघ की सेवा और आचार्य तुलसी के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में समर्पित रहे। आचार्य श्री तुलसी , आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी व आचार्य श्री महाश्रमण जी के कृपा पात्र रहे। उनके निधन पर तेरापंथ धर्मसंघ के विभिन्न संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
समाज सेवा और अध्यात्म में समर्पित जीवन
अनूप चंद बोथरा ने न केवल आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के 2014 से 2017 तक अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं, बल्कि वे कई शैक्षणिक और धार्मिक संस्थाओं से भी निकटता से जुड़े रहे। उनके कार्यकाल के दौरान आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान ने आध्यत्मिक व सामाजिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उन्हें जैन समाज में मार्गदर्शक और सेवाभावी व्यक्तित्व के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
शोक की लहर और श्रद्धांजलि
उनके निधन पर बीकानेर और मुंबई के प्रवासी समाज ने दुःख जताते हुए इसे ‘एक युग का अंत’ बताया है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें एक सरल, सौम्य और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की है। थार एक्सप्रेस परिवार से निकटता के सम्बन्ध थे। उनको विनम्र श्रद्धानजलि।
