अंजू पारख कांग्रेस सेवादल की देहात मुख्य संगठक नियुक्त

अंजू पारख कांग्रेस सेवादल की देहात मुख्य संगठक नियुक्त
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 4 अगस्त। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष, अंजू पारख को जिला महिला कांग्रेस सेवादल की देहात मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, जॉन प्रभारी कमल कल्ला, और संभाग प्रभारी विमल भाटी की अनुशंसा पर हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी गोविन्द भाई पटेल, राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी ज्योति खन्ना, जिला प्रभारी लालचन्द गहलोत, तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने इस नियुक्ति को अपनी स्वीकृति दी। साथ ही, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और देहात कांग्रेस सेवादल मुख्यसंगठक रामनिवास गोदारा की सहमति भी इसमें शामिल रही। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की मुख्यसंगठक प्रतीभा नुवाल ने अंजू पारख को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अपनी नियुक्ति के बाद, श्रीमती पारख के जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय पहुँचने पर, जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। उनके साथ आए श्यामसुंदर दर्जी, सन्दीप मारू, और मनोज पारख का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रद्युम्न पुरोहित, शुभम शर्मा, राकेश यादव और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *