भंवर पुरोहित सर्व कामगार सेवा संघ के पुन: निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गये

भंवर पुरोहित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

बीकानेर, 05 दिसंबर। राजस्थान भवन एवं अन्य सनिर्माण सर्व कामगार सेवा संघ राजस्थान (लेबर ट्रेड यूनियन) की आम सभा की बैठक नाल रोड स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में संघ की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।                                    नव निर्वाचित कार्यकारिणी – भंवर पुरोहित को संघ का पुन: निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। 15 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी में चुने गए अन्य प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं- प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित , संरक्षक घनश्याम प्रजापत, उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह भाटी , महामंत्री राम स्वरूप हर्ष , कोषाध्यक्ष रामकुमार हर्ष , विधि सलाहकार एड. पवन कुमार पुरोहित ,संगठन मंत्री सुभाष पुरोहित , प्रचार मंत्री कैलाश कुमार सारस्वत।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आगामी कार्ययोजना और संकल्प
नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बैठक को संबोधित करते हुए संघ की आगामी कार्ययोजना की घोषणा की।
शहरी क्षेत्रों पर ध्यान: संघ के वे सभी सदस्य जो शहरी क्षेत्रों में रहते हैं, उनकी मौहल्लेवार कमेटियाँ बनाई जाएंगी।
जनहित के मुद्दे: जनवरी से उनके मौहल्लों में जनहित के मुद्दों पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
सक्रिय भागीदारी: संघ आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय प्रशासन और राजनेताओं से वार्ता करके लोकहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। बैठक में सैकड़ों निर्माण श्रमिक, असंगठित सदस्य, और चकगर्बी क्षेत्र के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने नवीन कार्यकारिणी के गठन पर एक-दूसरे को बधाई दी।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *