बीकानेर भाजपा ने घोषित किए विधानसभा संयोजक
बीकानेर भाजपा ने घोषित किए विधानसभा संयोजक


बीकानेर , 25 मार्च। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर ने सांगठनिक विस्तार करते हुए बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के लिए मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल के संयोजकों की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि बीकानेर पूर्व से शिखर चंद डागा (मीडिया), दिनेश भटनागर (सोशल मीडिया) और अंकुश चौपड़ा (आईटी) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बीकानेर पश्चिम से उपासना जैन (मीडिया), हरीश भोजक (सोशल मीडिया) और करण कुमार स्वामी (आईटी) को संयोजक बनाया गया है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को डिजिटल माध्यम से जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।


