बीकानेर चैप्टर (ICSI) ने मनाया नारी शक्ति का उत्सव; विधायक जेठानंद व्यास ने दिया महिला शिक्षा पर जोर

बीकानेर चैप्टर (ICSI) ने मनाया नारी शक्ति का उत्सव; विधायक जेठानंद व्यास ने दिया महिला शिक्षा पर जोर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar

बीकानेर, 8 मार्च । भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के बीकानेर चैप्टर द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होटल कला मंदिर पैलेस में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में नारी सशक्तिकरण, शिक्षा और पेशेवर जगत में महिलाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नारी शिक्षा से मिलेगी देश को मजबूती: विधायक जेठानंद व्यास
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक माननीय जेठानंद व्यास ने उपस्थित प्रोफेशनल्स और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की महिलाएं देश-विदेश में हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। उन्होंने महिला शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी बताते हुए अपील की कि सक्षम महिलाएं समाज की अन्य महिलाओं के उत्थान में आगे आकर योगदान दें। विधायक व्यास ने जोर दिया कि जब तक आधी आबादी का पूर्ण योगदान सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक देश की मजबूती की कल्पना अधूरी है।

pop ronak

विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक और गेस्ट ऑफ ऑनर अभिषेक माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि पुरुष के सर्वांगीण विकास में नारी की भूमिका अपरिहार्य है। कार्यक्रम में नई दिल्ली से आए उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद् (NIRC) के अध्यक्ष सी एस संतोष पांडेय और सचिव सी एस राहुल शर्मा ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें करियर में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मार्गदर्शन दिया।

पैनल चर्चा: चुनौतियों का डटकर सामना करने की प्रेरणा
समारोह में एक विशेष पैनल चर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञ डॉक्टर अदिति माथुर, सी एस प्रिया बोथरा, डॉक्टर मीनाक्षी बोथरा एवं श्रीमती बबिता नुनिया शामिल रहीं। इन पैनेलिस्ट्स ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि किस तरह दृढ़ इच्छाशक्ति से पेशेवर चुनौतियों को पार किया जा सकता है।

प्रतिभाओं का सम्मान: वैशाली चांडक ने बढ़ाया बीकानेर का मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस उपलक्ष्य पर कंपनी सचिव (CS) परीक्षाओं में सफल रहे मेधावी अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। बीकानेर चैप्टर के लिए गौरव का क्षण तब रहा जब दिसंबर 2025 की परीक्षाओं में अखिल भारतीय स्तर पर नौवीं रैंक (AIR-9) हासिल करने वाली मिस वैशाली चांडक को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अंत में बीकानेर चैप्टर की अध्यक्ष सी एस खुशबु कोठरी और सचिव गिरिराज जोशी ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और चैप्टर की भविष्य की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *