बीकानेर जिला उद्योग संघ चुनाव – उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, 20 मार्च को होगा मतदान
बीकानेर जिला उद्योग संघ चुनाव - उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, 20 मार्च को होगा मतदान


बीकानेर, 17 मार्च 2026। बीकानेर जिला उद्योग संघ के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी है।


मतदान और परिणाम की रूपरेखा
मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, चुनाव की प्रक्रिया निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी:


मतदान की तिथि: 20 मार्च 2026 (शुक्रवार), समय: प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
परिणाम: मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
प्रमुख पदों पर मुकाबला
इस बार का चुनाव 1 अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष और 14 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है:
अध्यक्ष पद: इस शीर्ष पद के लिए द्वारकाप्रसाद पचीसिया और सुशील थिरानी के बीच सीधा मुकाबला होगा।
उद्यपाध्यक्ष पद (2 पद): अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, विनोद बाफना और विनोद गोयल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
कार्यकारिणी सदस्य (14 पद): इस वर्ग में कुल 28 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें आनंद गांधी, अरविंद चौधरी, अशोक गहलोत, दिलीप रंगा, केके मेहता, कमलचंद बोथरा, किशनलाल बोथरा, मनोज चांडक, नरेश गोयल, निर्मल पारख, पारस डागा, पवन किशोर चांडक, राजकुमार चांडक, राजाराम सारडा, राजेश आचार्य, राकेश चलाना, राकेश कोचर, राकेश कुमार जाजू, शांतिलाल भूरा, शिवरतन पुरोहित, श्यामसुन्दर सोनी, शुभम राठी, सुरेंद्र बांठिया, वेदप्रकाश अग्रवाल, विजय जैन, विमल चौरड़िया, विनोद भादू और वीरेंद्र किराडू शामिल हैं।
चुनाव दल का गठन
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एम. एम. मूंधड़ा, विनोद जोशी और दिनेश गहलोत को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीकानेर के औद्योगिक जगत की इस महत्वपूर्ण संस्था के चुनाव पर पूरे जिले की व्यापारिक इकाइयों की नजर टिकी हुई है।
