बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर में ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद भी जारी है क्रमिक अनशन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 12 फ़रवरी । राजस्थान के बीकानेर जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रहा ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन थमता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की थी, लेकिन ठोस समाधान न निकलने के कारण गुरुवार को बीकानेर में क्रमिक अनशन जारी रहा। विश्नोई समाज और अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक ‘ट्री एक्ट’ (Tree Act) को लेकर सरकार लिखित में प्रभावी कदम नहीं उठाती और खेजड़ी की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ा कानून नहीं बनता, तब तक उनका सत्याग्रह चलता रहेगा।

pop ronak

राजस्थान बजट 2026 की गूंज: बीकानेर को मिली सौर ऊर्जा और आधारभूत ढांचे की बड़ी सौगातें

बीकानेर, 12 फ़रवरी। वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किए गए राजस्थान बजट 2026-27 में बीकानेर को विकास के नए पंख मिले हैं। बजट में बीकानेर और जैसलमेर जिलों में 2,900 करोड़ रुपये की लागत से 4,830 मेगावाट क्षमता के सौर पार्कों की स्थापना की घोषणा की गई है। इसके साथ ही, जिले में जलापूर्ति अंतराल को कम करने के लिए 750 करोड़ रुपये के स्त्रोत निर्माण और पाइपलाइन संबंधी कार्यों का प्रावधान किया गया है। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इन घोषणाओं से न केवल जिले की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसर भी सृजित होंगे।

बोर्ड परीक्षाओं का आगाज और ‘भारत बंद’ का असर: बीकानेर में शांतिपूर्ण रही स्थिति

बीकानेर, 12 फ़रवरी। गुरुवार, 12 फरवरी से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो गईं। बीकानेर जिले में हजारों छात्र-छात्राएं कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पहले दिन की परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ का मिला-जुला असर देखने को मिला। बीकानेर शहर के मुख्य बाजारों और शिक्षण संस्थानों में कामकाज सामान्य रहा, हालांकि बैंकिंग और परिवहन सेवाओं में आंशिक व्यवधान महसूस किया गया। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 के तहत शांति बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए थे।

बीकानेर के सौर प्लांट में 1 GWh की बैटरी स्टोरेज प्रणाली के लिए NTPC ने आमंत्रित की निविदाएं

बीकानेर, 12 फ़रवरी। भारत की प्रमुख ऊर्जा कंपनी NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने बीकानेर स्थित अपने सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए एक विशाल बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) के निर्माण हेतु निविदाएं (Tenders) आमंत्रित की हैं। यह परियोजना 250 MW/1,000 MWh क्षमता की होगी, जो चार घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। 12 फरवरी से खुली इस निविदा प्रक्रिया का उद्देश्य सौर ऊर्जा के भंडारण को बढ़ाना है ताकि रात के समय या कम धूप वाले दिनों में भी बिजली ग्रिड को स्थिरता प्रदान की जा सके। यह परियोजना बीकानेर को देश के प्रमुख ‘ग्रीन एनर्जी हब’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

बीकानेर में दिव्यांगजनों के लिए ‘स्वावलम्बन’ शिविरों का आगाज

3,870 लंबित आवेदनों का होगा त्वरित निस्तारण

बीकानेर, 12 फ़रवरी । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘राज उन्नति’ अभियान के तहत बीकानेर जिले के दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्वावलम्बन पोर्टल पर लंबित 3,870 आवेदनों के शत-प्रतिशत निस्तारण और दिव्यांगता प्रमाणीकरण के लिए विशेष शिविरों की श्रृंखला शुरू की गई है। ये शिविर पी.बी.एम. अस्पताल परिसर के पीछे स्थित पी.एम.आर. अस्पताल में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र (UDID कार्ड) और पोर्टल पर रुके हुए कार्यों को मौके पर ही पूरा करना है। शिविरों का प्रबंधन इस प्रकार किया गया है कि अलग-अलग तहसीलों के दिव्यांगों को निश्चित तिथियों पर बुलाया जा रहा है, ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारू रहे और किसी को असुविधा न हो।शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम: अपनी तहसील के अनुसार पहुंचेंप्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आगामी दिनों में तहसीलवार शिविरों का आयोजन निम्नानुसार होगा .

13 फरवरी लूणकरणसर एवं कोलायत, 14 फरवरी कोलायत एवं बज्जू खालसा, 16 फरवरी बज्जू खालसा एवं हदां, 17 फरवरी हदां एवं खाजूवाला, 18 फरवरी खाजूवाला एवं पूगल, 19 फरवरी पूगल एवं छत्तरगढ़, 20 फरवरी छत्तरगढ़ एवं नोखा, 21 फरवरी नोखा एवं पांचू, 23 फरवरी नोखा एवं श्रीडूंगरगढ़ ,24 फरवरी श्रीडूंगरगढ़ (शेष रहे लाभार्थी।

प्रशासनिक निगरानी और फीडबैक

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा इस पूरे अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक हुए कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि इन शिविरों का ग्रामीण स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी पात्र दिव्यांग सरकारी लाभ से वंचित न रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि बुधवार से शुरू हुए इन शिविरों के शुरुआती दो दिनों में बीकानेर शहर और लूणकरणसर के दिव्यांगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रमाणीकरण कार्य करवाया है। प्रशासन का लक्ष्य 24 फरवरी तक सभी लंबित आवेदनों को शून्य पर लाना है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा ने कोटा में बोर्ड परीक्षाओं का किया औचक निरीक्षण

कोटा/बीकानेर, 12 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक श्री शैलेंद्र देवड़ा ने गुरुवार को कोटा के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया।
श्री देवडा ने इस दौरान निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता से हों। बोर्ड के परीक्षा से जुड़े आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर नामांकित 103 में से 102 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए।
उन्होंने परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया तथा इन पर संतोष जताया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हुई। यह परीक्षाएं प्रदेश भर के निर्धारित केंद्रों पर हो रही हैं।
=============
अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

बीकानेर, 12 फरवरी। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित, ऐसे कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 31 दिसंबर 2022 से पूर्व हो गई तथा उनके द्वारा अभी तक टंकण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें जिला कलेक्टर स्तर पर आयोजित होने वाली आगामी दो टंकण परीक्षाओं में बैठने के लिए दो और अतिरिक्त अवसर प्रदान किए गए हैं।
परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव ने बताया कि जिला स्तर पर द्वितीय अवसर के लिए अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक, जो आगामी टंकण परीक्षा मई-2026 में शामिल होना चाहते हैं, वे कंप्यूटर टंकण परीक्षा आवेदन पत्र उचित माध्यम से 31 मार्च तक जिला कलेक्टर कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा करवाएं, जिससे उन्हें द्वितीय अवसर की परीक्षा में शामिल किया जा सके।

लूणकरणसर: राज्यस्तरीय पशु मेला संपन्न, वितरित किए पुरस्कार

बीकानेर, 12 फरवरी। लूणकरणसर में आयोजित हो रहा राज्यस्तरीय पशु मेला गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वृताधिकारी पुलिस श्री रणवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप चौधरी, मेला सचिव एवं पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ. बीरमा राम, समाजसेवी श्री राजाराम धतरवाल एवं श्री प्रकाश नाथ उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे पशुपालकों को पुरस्कार और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए। इस दौरान रंगोली, मेहंदी, कबड्डी, रस्सा-कस्सी की विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए। योग प्रदर्शन में भाग लेने वाले समस्त 6 स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
मेले के आयोजन के लिए विभिन्न समितियों के प्रभारियों और उनके सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ कुलदीप चौधरी ने मेले के सफल और भव्य आयोजन के लिए मेला सचिव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पशुपालकों को मंच प्रदान करते हैं। यह क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और संस्कृति को भी मजबूती देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मेला सचिव डॉ. बीरमाराम ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने दूर-दराज से आए पशुपालकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी ही मेले की असली सफलता है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग के उन समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को दिन-रात मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाया।
==
उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री के.के.बिश्नोई आज रात 9 बजे पहुंचेंगे बीकानेर

बीकानेर, 12 फरवरी। उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले व खेल, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री के.के.बिश्नोई आज (गुरुवार) रात बीकानेर पहुंचेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री बिश्नोई आज शाम साढ़े 04 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 09 बजे बीकनेर पहुंचेंगे। जहां धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रात करीब 10 बजे रवाना होकर रात को दो बजे जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम जोधपुर सर्किट हाउस में करेंगे।
==
राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई आज रात 09 बजे पहुंचेंगे बीकानेर

बीकानेर, 12 फरवरी। राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह बिश्नोई आज गुरुवार रात 9 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री बिश्नोई दोपहर सवा तीन बजे जयपुर से रवाना होकर रात 09 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रात 10 बजे जयपुर प्रस्थान करेंगे।
==
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के हर जरूरतमंद की खाद्य सुरक्षा हो रही सुनिश्चित – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर,12 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के हर जरूरतमंद की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र में नई उचित मूल्य दुकान खोलने का प्रस्ताव प्राप्त होने पर परीक्षण करवाकर दुकान खोलने की कार्यवाही की जा सकेगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य श्री पितराम सिंह काला द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र में 11 रिक्त उचित मूल्य की दुकानों को खोलने के लिए 12 जून 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इनमें से 4 दुकानों के लिए प्राधिकार पत्र जारी किए जा चुके हैं तथा 2 दुकानों के लिए कंप्यूटर प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही प्राधिकार पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 2 दुकानों के लिए आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुए, जबकि 2 आवेदन निर्धारित योग्यता के अनुरूप नहीं पाए गए। एक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुए तथा आवेदक योग्यता पूरी नहीं कर सके, उनके लिए पुनः विज्ञप्ति जारी कर नियमानुसार आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्‍तर्गत चयनित 500 राशनकार्डों अथवा 2000 यूनिट पर नवीन उचित मूल्‍य दुकान खोले जाने के मापदण्‍ड निर्धारित है। विभागीय आदेश 10 मई 2025 द्वारा भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत एवं उचित मांग के आधार पर जनहित में उक्‍त निर्धारित मापदण्‍डों में शिथिलन प्रदान करने हेतु जिला कलेक्‍टर के स्‍तर से शिथिलता दिये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र पिलानी में 5 नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए 12 जून 2025 को विज्ञप्ति जारी कर आवेदन आमंत्रित किये गए थे। इनमें 2 के प्राधिकार पत्र एवं वितरण आदेश जारी, एक के न्यायालय के निर्णयानुसार विज्ञप्ति निरस्त और 2 में आवेदन प्राप्त नहीं हुए। इनके अलावा वर्तमान में अन्य कोई उचित मूल्य दुकान खोलने का प्रस्ताव लंबित नहीं है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र पिलानी के सभी 93 राशन डीलर का विवरण सदन के पटल पर रखा।
=====
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के हर जरूरतमंद की खाद्य सुरक्षा हो रही सुनिश्चित – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर,12 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के हर जरूरतमंद की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र में नई उचित मूल्य की दुकान खोलने का प्रस्ताव प्राप्त होने पर परीक्षण करवाकर दुकान खोलने की कार्यवाही की जा सकेगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य पितराम सिंह काला द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र में 11 रिक्त उचित मूल्य की दुकानों को खोलने के लिए 12 जून 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इनमें से 4 दुकानों के लिए प्राधिकार पत्र जारी किए जा चुके हैं तथा 2 दुकानों के लिए कंप्यूटर प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही प्राधिकार पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 2 दुकानों के लिए आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुए, जबकि 2 आवेदन निर्धारित योग्यता के अनुरूप नहीं पाए गए। एक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुए तथा आवेदक योग्यता पूरी नहीं कर सके, उनके लिए पुनः विज्ञप्ति जारी कर नियमानुसार आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्‍तर्गत चयनित 500 राशनकार्डों अथवा 2000 यूनिट पर नवीन उचित मूल्‍य दुकान खोले जाने के मापदण्‍ड निर्धारित है। विभागीय आदेश 10 मई 2025 द्वारा भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत एवं उचित मांग के आधार पर जनहित में उक्‍त निर्धारित मापदण्‍डों में शिथिलन प्रदान करने हेतु जिला कलेक्‍टर के स्‍तर से शिथिलता दिये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र पिलानी में 5 नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए 12 जून 2025 को विज्ञप्ति जारी कर आवेदन आमंत्रित किये गए थे। इनमें 2 के प्राधिकार पत्र एवं वितरण आदेश जारी, एक के न्यायालय के निर्णयानुसार विज्ञप्ति निरस्त और 2 में आवेदन प्राप्त नहीं हुए। इनके अलावा वर्तमान में अन्य कोई उचित मूल्य दुकान खोलने का प्रस्ताव लंबित नहीं है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र पिलानी के सभी 93 राशन डीलर का विवरण सदन के पटल पर रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *