बीकानेर के सरकारी समाचार
बीकानेर के सरकारी समाचार


मुख्यमंत्री की ‘महिला शक्ति के नाम पाती’ का किया वितरण, हुसंगसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
राज्य सरकार की महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की दी जानकारी


बीकानेर, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की ‘महिला शक्ति के नाम पाती’ का वितरण बुधवार को शुरू हुआ। हुसंगसर के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में सतत कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में चल रही महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से महिलाओं को संबल मिला है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों की विभिन्न सेवाओं की समीक्षा की और महिलाओं को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की महिला शक्ति के नाम पाती में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही उज्ज्वला योजना, सोलर दीदी, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी, पशुधन सखी, पीएम आवास, जन-धन खाते और आयुष्मान आरोग्य आदि योजनाओं के बारे में बताया गया है। वहीं पालनहार योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, छात्रवृत्तियों आदि की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 13 हजार 700 सीसीटीवी कैमरे, 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और एंटी-रोमियो स्कवाड के बारे में बताया। एक बालिका ने यह पाती पढ़कर सुनाई। मुख्यमंत्री की यह पाती जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों, महिला अधिकारिता विभाग तथा राजीविका के माध्यम से महिलाओं को वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री की युवाओं के नाम पाती का वितरण गुरुवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार विभाग, आरएसएलडीसी, राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय आदि के माध्यम से यह युवाओं को वितरित की जाएगी।
====
राजकीय बालिका गृह में बालिकाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
बालिकाओं के कौशल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा प्रशिक्षणः श्रीमती मांडवी राजवी


बीकानेर, 25 फरवरी। बाल अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित राजकीय बालिका गृह में बुधवार को जन शिक्षण संस्थान की ओर से 40 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तथा अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी थी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण बालिकाओं के कौशल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। जन शिक्षण संस्थान के प्रयासों को सराहा।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एड. जुगल किशोर व्यास ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बाल कल्याण समिति के कार्यों के बारे में बताया। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त बच्चियां आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह उनके लिए लाभदायक रहेगा। जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज मोहता ने प्रशिक्षण अवधि एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरुण सिंह शेखावत ने आगंतुकों का आभार जताया।
इस दौरान जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश सुथार, बाल कल्याण समिति सदस्य जन्मेजय व्यास, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एड. अरविंद सिंह सैंगर एवं किरण गौड़, नारी निकेतन अधीक्षक शारदा चौधरी, राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह अधीक्षक रामनारायण बिश्नोई, राजकीय बालिका गृह अधीक्षक सुशीला देवी, परिवीक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार तथा प्रशिक्षक संजना सुराणा आदि मौजूद रहे।
===
शहर के 164 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
बीकानेर, 25 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित 164 आंगनबाड़ी केन्द्रों का बुधवार को विभाग की परियोजना अधिकारियों और 40 महिला पर्यवेक्षकों ने औचक निरीक्षण किया ।
विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि समेकित बाल विकास सेवा कार्यक्रम के प्रभावी कियान्वयन में प्रबोधन एवं मूल्यांकन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आंगनवाडी केन्द्रो के माध्यम से 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती व धात्री माताओ को विभिन्न सेवाओ पूरक पोषाहार, शाला पूर्व शिक्षा आदि का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इनका सुपरविजन करते हुए आंगनवाडी केन्द्रो की गतिविधियो में पाई जा रही कमियों के निराकरण के उद्देश्य से शहर में केम्प स्थापित कर शहर में संचालित 164 आंगनवाडी का औचक निरीक्षण करवाया गया।
केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओ, धात्री माताओ, 0-3 एवं 3-6 वर्ष के बच्चों के सर्वोगिण विकास के लिए आंगनवाडी केन्द्रो पर प्रदान की जाने वाली सेवाओ का वास्तविक लाभार्थियो को लाभ प्रदान किया जाना विभाग का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 19 जनवरी से 19 फरवरी 2026 तक आंगनवाडी केन्द्रो पर समस्त योग्य गर्भवती महिलाओ का प्रथम त्रैमास में गर्भावस्था पंजीकरण तथा समस्त 0-6 वर्ष के बच्चों को आंगनवाडी सेवाओ हेतु पंजीकरण करवाने तथा उनके पोषण स्थिति तथा कुपोषण की पहचान करने तथा विभागीय योजनाओ का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के उद्देश्य से प्रेरणा अभियान प्रारम्भ किया गया था।
आंगनवाडी केन्द्रो पर गर्भावस्था पंजीकरण और प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा और पोषण जागरूकता विशेष अभियान (प्रेरणा) 2.0 के तहत बच्चों के जीवन के 1000 दिनो का समय, बच्चें के मस्तिष्क और शरीर के संपूर्ण विकास, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ करने, आंगनवाडी केन्द्रो पर गर्भवती महिलाओ का शीघ्र पंजीकरण तथा लाभार्थियो को आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से विभिन्न सेवाओ योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना, पूरक पोषाहार,
मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना आदि से लाभान्विताओं की अभिवृद्धि के लिए बीकानेर शहर में संचालित 164 आंगनवाडी केन्द्रों का विशेष निरीक्षण अभियान से प्रेरणा अभियान की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
आंगनवाडी केन्द्रो पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं में पायी गई कमियांे एवं अनियमितताओं पर संबधित बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओ के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि जल्द ही जिले की अन्य परियोजनाओ में प्रेरणा अभियान के तहत प्रगति की समीक्षा के लिए सामूहिक रूप से समस्त केन्द्रों का निरीक्षण करवाया जाएगा।
====
शहर के 164 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
बीकानेर, 25 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित 164 आंगनबाड़ी केन्द्रों का बुधवार को विभाग की परियोजना अधिकारियों और 40 महिला पर्यवेक्षकों ने औचक निरीक्षण किया ।
विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि समेकित बाल विकास सेवा कार्यक्रम के प्रभावी कियान्वयन में प्रबोधन एवं मूल्यांकन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आंगनवाडी केन्द्रो के माध्यम से 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती व धात्री माताओ को विभिन्न सेवाओ पूरक पोषाहार, शाला पूर्व शिक्षा आदि का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इनका सुपरविजन करते हुए आंगनवाडी केन्द्रो की गतिविधियो में पाई जा रही कमियों के निराकरण के उद्देश्य से शहर में केम्प स्थापित कर शहर में संचालित 164 आंगनवाडी का औचक निरीक्षण करवाया गया।
केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओ, धात्री माताओ, 0-3 एवं 3-6 वर्ष के बच्चों के सर्वोगिण विकास के लिए आंगनवाडी केन्द्रो पर प्रदान की जाने वाली सेवाओ का वास्तविक लाभार्थियो को लाभ प्रदान किया जाना विभाग का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 19 जनवरी से 19 फरवरी 2026 तक आंगनवाडी केन्द्रो पर समस्त योग्य गर्भवती महिलाओ का प्रथम त्रैमास में गर्भावस्था पंजीकरण तथा समस्त 0-6 वर्ष के बच्चों को आंगनवाडी सेवाओ हेतु पंजीकरण करवाने तथा उनके पोषण स्थिति तथा कुपोषण की पहचान करने तथा विभागीय योजनाओ का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के उद्देश्य से प्रेरणा अभियान प्रारम्भ किया गया था।
आंगनवाडी केन्द्रो पर गर्भावस्था पंजीकरण और प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा और पोषण जागरूकता विशेष अभियान (प्रेरणा) 2.0 के तहत बच्चों के जीवन के 1000 दिनो का समय, बच्चें के मस्तिष्क और शरीर के संपूर्ण विकास, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ करने, आंगनवाडी केन्द्रो पर गर्भवती महिलाओ का शीघ्र पंजीकरण तथा लाभार्थियो को आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से विभिन्न सेवाओ योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना, पूरक पोषाहार, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना आदि से लाभान्वितांे की अभिवृद्धि के लिए बीकानेर शहर में संचालित 164 आंगनवाडी केन्द्रों का विशेष निरीक्षण अभियान से प्रेरणा अभियान की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
आंगनवाडी केन्द्रो पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं में पायी गई कमियों एवं अनियमितताओं पर संबधित बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओ के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि जल्द ही जिले की अन्य परियोजनाओ में प्रेरणा अभियान के तहत प्रगति की समीक्षा के लिए सामूहिक रूप से समस्त केन्द्रों का निरीक्षण करवाया जाएगा।
======
गुरुवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल
बीकानेर, 25 फरवरी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार प्रातः 7:20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। श्री मेघवाल प्रातः 11 बजे एमएन अस्पताल के पास वीर सावरकर जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 12:30 बजे कचहरी परिसर में नवनिर्मित उप डाकघर भवन का उद्घाटन करेंगे तथा सायं 4 बजे सोवा में राजस्थान ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन करेंगे। श्री मेघवाल बीकानेर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम और बैठकों में भाग लेने के पश्चात रात्रि 10:20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
=====
डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजनाः नोखा में 26 फरवरी को आयोजित होगा विशेष जागरूकता शिविर
बीकानेर, 25 फरवरी। औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी के लिए डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पात्र व्यक्तियों को उद्यम की स्थापना, विस्तार, विविधिकरण व आधुनिकीकरण के लिए विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं संबंधी प्रावधान से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
जिला उद्योग संघ के महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं अन्य विभागीय योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना आदि के प्रचार-प्रसार एवं जानकारी के लिए 26 फरवरी को होटल सत्यम पैलेस, नोखा में प्रातः 11ः30 बजे से विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
=====
खाद्य सुरक्षा योजनाः फरवरी के खाद्यान्न के लिए भारतीय खाद्य निगम को लिखा पत्र
बीकानेर, 25 फरवरी। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को फरवरी 2026 का खाद्यान्न प्राप्त नहीं होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त और उप शासन सचिव सुनील पूनिया द्वारा भारतीय खाद्य निगम को पत्र प्रेषित किया गया है।
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि आमजन से फरवरी 2026 का खाद्यान्न अब तक नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले में खाद्यान्न उठाव की निविदा प्रक्रिया में समय लगने और वर्तमान परिवहनकर्ता को उठाव की अवधिक नहीं बढ़ने के कारण खाद्यान्न और पा है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि उन्हें फरवरी का खाद्यान्न अनिवार्य रूप से मिलेगा, प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण लग रहे समय के लिए प्रशासन के सहयोग की अपील की गई है।
======
केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 26–28 फरवरी को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन
शुष्क बागवानी में टिकाऊ भविष्य पर होगा मंथन
बीकानेर, 25 फरवरी। केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में 26 से 28 फरवरी तक “शुष्क बागवानी पर राष्ट्रीय सम्मेलन – जैव विविधता और जलवायु अनुकूलनशीलता द्वारा टिकाऊ भविष्य का निर्माण” विषय पर त्रिदिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में यह सम्मेलन आयोजित होगा।
संस्थान निदेशक डॉ. जगदीश राणे ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में बागवानी फसलों के सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की प्रभावी रणनीतियों पर विमर्श करना है। सम्मेलन में देशभर के कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता, विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक, कृषि विज्ञान केंद्रों के विशेषज्ञ, आईसीएआर संस्थानों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान एवं विद्यार्थी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन आईसीएआर, नई दिल्ली के उप-महानिदेशक (बागवानी) डॉ. एस.के. सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के सहायक महानिदेशक डॉ. वी.बी. पटेल, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.बी. दुबे, राजुवास कुलपति डॉ. सुमंत व्यास तथा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोज दीक्षित सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं आयोजन सचिव डॉ. एम.के. जाटव कार्यक्रम के समन्वय में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।
डॉ राणे ने बताया कि सम्मेलन के दौरान शुष्क बागवानी से संबंधित विभिन्न शोध आयामों, नवाचारों एवं तकनीकी उपलब्धियों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों की ओर से पोस्टर प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी तथा उत्कृष्ट शोध कार्यों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान निदेशक डॉ राणे ने बताया कि इसके अतिरिक्त “वैज्ञानिक–किसान संवाद” सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रगतिशील किसानों के साथ तकनीकी चर्चा करते हुए शुष्क क्षेत्र की फसलों की उन्नत खेती, जल प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण तथा जलवायु अनुकूल तकनीकों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
डॉ. राणे ने बताया कि सम्मेलन शुष्क क्षेत्रों में बागवानी की संभावनाओं को सुदृढ़ करने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच टिकाऊ कृषि प्रणाली विकसित करने तथा वैज्ञानिकों और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। संस्थान ने संबंधित विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं किसानों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।
==========
