बीकानेर की माया ने भारत के लिए साउथ कोरिया में जीता सिल्वर मैडल

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • एशिया जूनियर तीरंदाजी के फाइनल राउंड में किया बेहतरीन प्रदर्शन

बीकानेर , 7 जून। कोरिया में आयोजित जूनियर एशिया कप के तीरंदाजी मुकाबले में भारत ने रजत पदक जीता है। बीकानेर की माया बिश्नोई ने भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। उसने पहले सेमीफाइनल में अपना अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उसके बाद फाइनल राउंड में टीम को रजत पदक तक पहुंचाया। भारतीय टीम के कोच व बीकानेर के अनिल जोशी ने उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोरिया में आयोजित जूनियर एशिया कप में भारतीय तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। भारतीय तीरंदाजी महिला टीम ने भारत को रजत पदक दिलाया। भारतीय टीम में राजस्थान बीकानेर की माया बिश्नोई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई, क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल में माया बिश्नोई ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाया।

pop ronak
kaosa

राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला मंगोलिया के साथ था। अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत में 225 अंकों के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचा। सेमीफाइनल मुकाबला कजाकिस्तान के साथ था। इसमें भारतीय टीम ने 231 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम का फाइनल मुकाबला मेजबान कोरिया के साथ था और इस मुकाबले में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया 232 अंकों के साथ तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम को सिल्वर पदक प्राप्त किया। माया बिश्नोई के पदक प्राप्त करने पर राजस्थान तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के के जादम, तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी श्याम सुंदर स्वामी सहित तीरंदाजी खेल से जुड़े पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

 

भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *