खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में वेटलिफ्टिंग में पहले दिन कड़ा मुकाबला, शिवाजी विश्वविद्यालय ने जीता स्वर्ण

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में वेटलिफ्टिंग में पहले दिन कड़ा मुकाबला
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 25 नवंबर । महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के पहले दिन मंगलवार को वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं की शुरुआत रोमांच और ऊर्जा से भरपूर रही। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार दमखम दिखाया और कई लिफ्टर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन से क्वालिफाइंग राउंड में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
महिला वर्ग: काजोल महादेव सारगर ने जीता स्वर्ण
दिन के सबसे रोमांचक मुकाबलों में वरिष्ठ महिला–48 किलोग्राम वर्ग का मुकाबला रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्वर्ण पदक: शिवाजी विश्वविद्यालय की काजोल महादेव सारगर ने शानदार लिफ्ट और उत्कृष्ट नियंत्रण के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया।

pop ronak

रजत पदक: भुवनेश्वर विश्वविद्यालय की रिंकी नायक ने पूरे मुकाबले में मजबूत चुनौती दी और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कांस्य पदक: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की रानी नायक ने स्थिर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

वरिष्ठ महिला – 53 किलोग्राम वर्ग में लवली पंजाब यूनिवर्सिटी की बॉर्नाली बोरा ने तकनीक व ताकत के दम पर स्वर्ण पदक जीता। एमएनयू यूनिवर्सिटी की किउचांगलियु गैंगमेई ने रजत और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिकट की अनु एन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग: लवली पंजाब यूनिवर्सिटी का दबदबा
वरिष्ठ पुरुष – 60 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

स्वर्ण पदक: लवली पंजाब यूनिवर्सिटी के गोलोम टिंकू ने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

रजत पदक: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुम्भेश्वर मलिक ने शानदार लिफ्ट्स के दम पर सिल्वर मेडल हासिल किया।

कांस्य पदक: सीटी यूनिवर्सिटी के सचिन ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *