बीकानेर में भाजपा देहात जिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की

बीकानेर में भाजपा देहात जिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 3 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में आज देहात जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को पहुँचाने पर ज़ोर- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अनुभवी और संगठन के प्रति समर्पित हैं। मेघवाल ने पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में भजनलाल शर्मा की ‘डबल इंजन’ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने पर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, उसे बनाए रखना हमारा दायित्व है। हमें जनता के भरोसे पर खरा उतरना है और यह सुनिश्चित करना है कि ‘डबल इंजन’ सरकार पर आमजन का विश्वास बना रहे।  इस शिष्टाचार मुलाकात में महामंत्री दिलीप आड़सर और तोलाराम कूकना, उपाध्यक्ष जशवंत दैया, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, अशोक मारू, और जिला परिषद सदस्य दौलत सारण उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *