खड़े ट्रेलर से टकराई कार, डिक्की खुलते ही दंग रह गए लोग; पुलिस भी हैरान

खड़े ट्रेलर से टकराई कार, डिक्की खुलते ही दंग रह गए लोग; पुलिस भी हैरान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जमशेदपुर (झारखंड), 13 मार्च । जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक अजीबो-गरीब सड़क हादसा सामने आया है। टाटा मोटर्स के साउथ गेट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, लेकिन असली सनसनी तब फैली जब लोगों ने कार की डिक्की खोली।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डिक्की में छिपा था ‘राज’
दुर्घटना के बाद जब स्थानीय लोग मदद के लिए कार के पास पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि कार चालक मौके से गायब था। संदेह होने पर जब कार की डिक्की और पीछे के दरवाजे खोले गए, तो अंदर का नजारा देख सबकी आंखें फटी रह गई। कार के अंदर छह जीवित बकरियां ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं।

pop ronak

चोरी या तस्करी का संदेह?
घटनास्थल पर मौजूद लोगों और पुलिस को कार के भीतर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। कार पर रांची का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है। डिक्की में बकरियां मिलने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि कार सवार किसी गिरोह के सदस्य थे जो आसपास के इलाकों से बकरी चोरी या अवैध तस्करी में शामिल थे।

पुलिस जांच और फरार चालक की तलाश
गोविंदपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और बकरियों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह बकरियां किसी नजदीकी गांव से चोरी तो नहीं की गई थीं। हादसे के बाद कार सवार का इतनी जल्दी गायब हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *