कैरियर गाइडेंस कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ

कैरियर गाइडेंस कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 22 अगस्त। श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय में आज एक दिवसीय कैरियर गाइडेंस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कैरियर काउंसलर डा चंद्रशेखर श्रीमाली और चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विस के सुमति सुराना थे।
कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डा. संध्या सक्सेना और अतिथियों ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने कैरियर के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए सफलता प्राप्त करने के प्रति लगातार प्रयासरत रहे।
मुख्य वक्ता सुमति सुराना ने छात्राओं को कैरियर चुनने और उसमे आने वाली बाधाओं को कैसे दूर किया जाए,संबंधित टिप्स दिए।

pop ronak

कैरियर काउंसलर डा. श्रीमाली ने बताया कि आज के युवा दिग्भ्रमित है,करियर बनाने के प्रति उनका रुझान जब तक नकारात्मक रहेगा,तब तक वो सफल नही हो सकते। सही दिशा और मार्गदर्शन ही उन्हें जीवन में सफल बना सकता है।

इसी क्रम में एयू फाइनेंस बैंक की प्रतिनिधि शिवांगी भारद्वाज ने बैंकिंग क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बताए। कार्यक्रम में युवा नेता सुमित कोचर ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपने पूरे करने की ताकत है तो सपने जरूर पूरे होंगे।
कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता डा. राजेंद्र जोशी ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन व्याख्याता डा.धनपत जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *