राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 19 मार्च तक बीकानेर में उत्सव की धूम

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 19 मार्च तक बीकानेर में उत्सव की धूम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • विकसित राजस्थान रन’ और डिजिटल क्विज होंगे मुख्य आकर्षण

बीकानेर , 11 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस वर्ष राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर एक भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में बीकानेर जिले में 14 से 19 मार्च तक विशेष ‘राजस्थान दिवस सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उत्सव का आगाज 14 मार्च को सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह के साथ होगा, जबकि 15 मार्च को ‘विकसित राजस्थान रन’ और ‘राजस्थान को जानें’ जैसी डिजिटल क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से आमजन को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ा जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन को एक विशेष थीम के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें 16 मार्च को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में ‘राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस’ और 17 मार्च को ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ के कार्यक्रम प्रमुख होंगे। युवाओं के लिए विशेष क्विज के साथ-साथ इस दिन राज्य स्तर पर उद्योगपतियों के साथ संवाद भी आयोजित किया जाएगा, ताकि विकास की नई संभावनाओं पर चर्चा हो सके। वहीं, 18 मार्च का दिन ‘किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस’ के रूप में समर्पित होगा, जिसका राज्य स्तरीय कार्यक्रम भरतपुर में आयोजित किया जाएगा और इसी शाम बीकानेर के विभिन्न मंदिरों में दीपदान व आरती कर मंगल कामना की जाएगी।

pop ronak

राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह 19 मार्च को आयोजित होगा, जिसका राज्य स्तरीय केंद्र जालौर रहेगा। बीकानेर में जिला स्तरीय समारोह का नेतृत्व पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक करेंगे, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राजस्थान की अनुपम कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि यह सप्ताह न केवल सरकारी आयोजन रहे, बल्कि एक जन-उत्सव के रूप में बीकानेरवासियों के लिए यादगार बन सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *