पुणे में बादल फटा, सड़कें डूबीं, घरों में पानी भरा, आज बारिश का यलो अलर्ट

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

मुंबई में भारी बारिश, लो विजिबिलिटी से उड़ानों पर असर

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

पुणे , 26 मई। देश के 9 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। 24 मई को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी को कवर करने बाद मानसून ने 25 मई को पूरा गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से समेत मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड को कवर किया है।आज सुबह से ही मुंबई में तेज बारिश हो रही है। कई जगह 7-8 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। 70 से 80 किमी की रफ्तार से हवा चली, जिनके चलते पेड़ गिरे हैं। घने बादल की वजह से विजिबिलिटी काफी लो है। लोग गाड़ियों की लाइट ऑन करके ड्राइव कर रहे हैं। विजिबिलिटी कम होने से देश के अलग-अलग शहरों से आने वाली 8 फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। रविवार को महाराष्ट्र में 35 साल बाद तय समय से पहले मानसून पहुंचा। राज्य में मानसून अमूमन 5 जून के आसपास एंट्री करता था। इस बार 10 दिन पहले पहुंचा। इसके पहले 1990 में 20 मई को पहुंचा था। कल पश्चिमी महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश शुरू हुई। रविवार को पुणे में तेज बारिश हुई। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पाटस इलाके में बादल फटा। इसके चलते 200 घरों में पानी भर गया।

pop ronak
kaosa

IMD ने बताया- मुंबई में दिन भर हल्की बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया, ‘मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में दिन भर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।’ मुंबई के सांताक्रूज के सुपारी टैंक और नारियल वाड़ी में सबसे ज्यादा 25 मिमी, पाली हिल में 24 मिमी, विले पार्ले और अंधेरी फायर स्टेशन ने15 मिमी और 14 मिमी बारिश दर्ज की। चकल नगर निगम विद्यालय और मालवणी फायर स्टेशन में 14 मिमी और 12 मिमी बारिश हुई, जबकि वर्सोवा पंपिंग स्टेशन पर 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। चेंबूर की कलेक्टर कॉलोनी में 13 मिमी जबकि, चेंबूर फायर स्टेशन में 9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

केरल में भारी बारिश जारी, 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

केरल में भारी बारिश जारी है। त्रिशूर में चलती ट्रेन पर पेड़ गिर गया। कोझिकोड़ में स्कूटर चलाते समय एक व्यक्ति पर पेड़ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। कोडंचेरी में भाई-बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। उत्तरी पलक्कड़ जिले में 40 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 4 पूरी तरह से तहस-नहस हो गए। वायनाड के पदिनजरथरा में कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। NDRF की 28 सदस्यीय टीम वायनाड पहुंची है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले 4 दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट है।

भारत फोरकास्ट सिस्टम की लॉन्चिंग

भारत सरकार आज एडवांस भारत फोरकास्ट सिस्टम (BFS) लॉन्च करेगी। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इसे देश को सौंपेंगे। यह सिस्टम आपदा प्रबंधन, खेती, जल प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा में पंचायत स्तर तक मदद करेगी। BFS सिस्टम मौसम के बारे में पहले से कहीं ज्यादा सटीक और छोटी से छोटी जानकारी देगा। पुणे के इंडियन इंडियन इंस्टिट्यूट और ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजिकल (IITM) ने इसे तैयार किया है। BFS सिस्टम 6 KM के रिजोल्यूशन पर मौसम का अनुमान लगाएगा, जो दुनिया में सबसे बेहतर है। इससे छोटी-छटी मौसम घटनाओं जैसे बारिश, तूफान का पहले से ज्यादा सटीक पता लगाया जा सकेगा। मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के सेक्रेटरी एम रविचंद्रन ने बताया कि अब मौसम का पूर्वानुमान पहले से ज्यादा स्थानीय और सटीक होगा। उन्होंने बताया कि पहले सुपरकम्प्यूटर प्रत्यूष का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन अब नए सुपरकम्प्यूटर अर्का का उपयोग किया जाएगा। प्रत्यूष को मौसम मॉडल चलाने में 10 घंटे लगते थे, वहीं अर्का सिर्फ 4 घंटे में काम पूरा कर देता है। यह सिस्टम 40 डॉपलर रडार से डेटा लेती है और भविष्य में 100 रडार के साथ और बेहतर होगी। इससे 2 घंटे के स्थानीय पूर्वानुमान संभव होंगे।

पुणे जिले में रविवार को कुल 22.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इंदापुर और बारामती तहसील के कई गांवों में भारी बारिश की वजह से घरों में पानी घुस गया। नीरा डावा नहर टूटने से पानी पालखी हाईवे पर फैला और काटेवाडी-भवानीनगर रोड बंद करनी पड़ी। यह नहर पिंपळी इलाके में टूटी है। नहर का बांध टूटने से खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही कई घरों में पानी घुस गया है। पुणे-सोलापुर हाईवे भी पानी में डूब गया है। पानी के तेज प्रवाह की वजह से एक इनोवा कार बह गई। राहत की बात यह है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, बारामती के पेन्सिल चौक के पास स्थित दो जर्जर इमारतों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश का असर मुंबई समेत ठाणे, पुणे और बारामती में देखने को मिला है। पुणे-बारामती के कई इलाकों में पानी भर गया है। बारामती, इंदापुर और सोलापूर के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है, जो राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सामान्य तौर पर मानसून का सीजन महाराष्ट्र में 7 जून से शुरू होता है, लेकिन इस साल यह 12 दिन पहले ही एंट्री कर चुका है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो दिन में मानसून के मुंबई पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मॉनसून ने महाराष्ट्र के तलकोकण क्षेत्र को कवर कर लिया है। देवगढ़ (कोकण क्षेत्र) में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और अगले पांच दिनों तक रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले तीन दिनों में मॉनसून के लिए अनुकूल परिस्थिति बनेगी और मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। अगले 5 दिनों तक कोल्हापुर और कोकण क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़ के कुछ हिस्सों में और पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली और सातारा जिलों के कुछ क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी दी गई है। कोंकण-गोवा (दक्षिण) जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर कोंकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आंधी, गरज के साथ और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *