राजस्थान में अभी और बढ़ेगी सर्दी, जयपुर, सीकर सहित इन जिलों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, अगले 90 मिनट इन जिलों के लिए भारी; मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर , 24 जनवरी। राजस्थान में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। जयपुर, सीकर, चूरू और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के अन्य शहरों में गुरुवार से सर्द हवाएं चलने लगीं, जिससे कई जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डूंगरपुर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ

pop ronak

जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर और झुंझुनूं जैसे शहरों में रात के समय ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री, अजमेर में 24.5 डिग्री और कोटा में 23.1 डिग्री रहा। दूसरी ओर बाड़मेर में 26.7 डिग्री, उदयपुर में 24.8 डिग्री, जोधपुर में 25.2 डिग्री और बीकानेर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डूंगरपुर में सबसे ज्यादा तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

आगे क्या होगा?
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और सर्द हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट आएगी, जिससे सुबह और शाम की ठंड और बढ़ सकती है। 28-29 जनवरी से उत्तर की ठंडी हवाओं का प्रभाव कम होगा और पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी। इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, और ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *