बीकानेर में बुधवार को बिजली कटौती

बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी: दीपावली मेंटनेंस के चलते शहर-भर में कटौती, आमजन परेशान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • उदासर, पवनपुरी और वल्लभ गार्डन सहित कई इलाकों में गुल रहेगी बत्ती

बीकानेर, 24 फरवरी। बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्यों के चलते बुधवार (25 फरवरी) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शहर के पॉश इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अलग-अलग समय में 2 से 5 घंटे तक की कटौती की जाएगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण कर लें।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सुबह 10:00 से दोपहर 03:00 बजे तक (5 घंटे की कटौती)उदासर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे लंबी कटौती प्रस्तावित है।
प्रभावित क्षेत्र: उदासर गांव, पेमासर गांव और ग्रामीण क्षेत्र।
शहरी कॉलोनियां: विराट नगर, आर्मी गेट के पास, डिफेंस कॉलोनी, हेत नगर, मिडटाउन स्कूल के पास, वैशाली नगर, गांधी चौक, करणी विहार कॉलोनी, भावर कॉलोनी 1 और 2, श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, नेचुरल ग्रीन के पास, बीकानो रिजॉर्ट और पोल फैक्ट्री का क्षेत्र।
क्षेत्रवार कटौती का समय और स्थानविद्युत विभाग ने अन्य मोहल्लों के लिए समय-सारणी इस प्रकार जारी की है।
समय प्रभावित क्षेत्र
07:00 AM से 09:00 AMकरणी नगर, गांधी कॉलोनी, पवनपुरी का क्षेत्र।
07:30 AM से 12:00 PM बान्द्रा बास का क्षेत्र।
08:00 AM से 12:00 PM भीनासर सामुदायिक भवन के पास, रामदेव जी मंदिर चोपड़ाबाड़ी के पीछे, भेरू जी मंदिर क्षेत्र।
09:00 AM से 01:00 PMसुदर्शना नगर, साईं बाबा मंदिर का क्षेत्र।
11:00 AM से 01:00 PM10 नंबर स्कूल के पास, सुभाष रोड, अब्बासी मेडिकल के पास।
12:00 PM से 04:00 PMवाई ब्लॉक वल्लभ गार्डन का क्षेत्र।
01:00 PM से 05:00 PMगहलोत पाइप फैक्ट्री के पास, सुजानदेसर गांव का क्षेत्र।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उपभोक्ताओं के लिए निर्देश

विद्युत निगम के अनुसार, यह कटौती तंत्र के सुदृढ़ीकरण और पीक लोड की तैयारी हेतु आवश्यक है। कार्य समय से पूर्व पूर्ण होने पर आपूर्ति समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे कटौती के दौरान विद्युत उपकरणों को बंद रखें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित सब-स्टेशन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *