बस और क्रूजर की टक्कर, 5 बारातियों की मौत, सड़क पर बिखरा शादी का सामान

बस और क्रूजर की टक्कर, 5 बारातियों की मौत, सड़क पर बिखरा शादी का सामान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

Maharashtra Sangli Accident . सांगली , 18 अप्रैल। महाराष्ट्र के सांगली जिले में भयानक सड़क दुर्घटना हुई है। विजापूर-गुहागर हाईवे पर एक क्रूजर जीप और प्राइवेट बस में भीषण टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में क्रूजर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा विजापूर-गुहागर राजमार्ग पर कवठे महांकाल तालुका के जांभूलवाडी गांव के पास बुधवार रात करीब 7.30 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि कर्नाटक के बागलकोट तालुका के जमखंडी से दूल्हा पक्ष दो क्रूजर और एक कार में सवार होकर शादी के लिए सांगली के तासगाव तालुका के सावर्डे आ रहे थे। सभी वाहन बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे विजापूर-गुहागर राजमार्ग पर जांभुलवाडी पहुंचे। इसी दौरान खचाखच भरे एक क्रूजर ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय क्रूजर में 14 से 15 लोग सवार थे, उनमें से पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

pop ronak

शादी के घर में पसरा मातम

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कवठेमहांकाल और जत पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ितों को क्रूजर से बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद क्रूजर में आग लग गई। लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी।

हादसा इतना भीषण था कि क्रूजर जीप बस में जा घुसी और क्रूजर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय क्रूजर पूरी तरह भरी हुई थी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों की हालत गंभीर है। उनका इलाज मिरज सिविल अस्पताल में चल रहा है। उधर, हादसे के बाद सड़क पर शादी का सामान बिखर गया। इस हादसे सूचना मिलते ही शादी के घर में मातम पसर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *