कलेक्ट्रेट पर सिलेंडर लेकर प्रदर्शन, बीकानेर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

कलेक्ट्रेट पर सिलेंडर लेकर प्रदर्शन, बीकानेर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • गैस संकट से थमी शहर की रफ्तार’—शहजाद खान

बीकानेर, 19 मार्च । देश में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और एलपीजी के गंभीर संकट के खिलाफ आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी (बीकानेर पूर्व) ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने गंगा थिएटर स्थित कलेक्ट्रेट के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन ए-ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा और बी-ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गैस सिलेंडरों के लिए मची ‘हाहाकार’
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ए-ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गैस सिलेंडरों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सब कुछ सामान्य होने का दावा कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि डीलरों के पास गैस के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और आमजन बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है।

pop ronak

व्यापार ठप और ऑटो चालक बेरोजगार
संगठन महासचिव जोगेंद्र जोईया ने कहा कि आज बारिश भी “राहुल गांधी के बब्बर शेरों” को रोक नहीं पाई। वहीं, मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा और मोहम्मद आरिफ ने गैस संकट के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा:

व्यापार पर चोट: रसोई और व्यावसायिक गैस की कमी के कारण शहर की बड़ी फैक्ट्रियां बंद होने के कगार पर हैं, जबकि छोटे और मंझले व्यापारियों का धंधा पूरी तरह ठप हो चुका है।

बेरोजगारी: एलपीजी संकट ने ऑटो चालकों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। वे घंटों लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी छिन गई है।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को ‘जनविरोधी’ करार देते हुए कहा कि रसोई का बजट बिगड़ने से महिलाओं और गरीब तबके में भारी रोष है। इस विरोध प्रदर्शन में आरिफ खान भुट्टा, अमरीक सिंह, विजेंद्र सिंह बिदावत, ऋतिक कंडारा, मनोज जनागल, झमनलाल हटीला, विनोद कुमार, पार्वती गुसाई, विनस मेघवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।