एटीएम उखाड़ कैश बॉक्स ले गए बदमाश, देर रात कार में आए 3 शातिर लुटेरे, लाखों की चोरी की आशंका

एटीएम उखाड़ कैश बॉक्स ले गए बदमाश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 2 नवंबर। बीकानेर जिले के नोखा कस्बे के पीपली चौक स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास लगे एक एटीएम को देर रात शातिर बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर उसका कैश बॉक्स उखाड़ लिया और एक कार में सवार होकर फरार हो गए। हालांकि, चोरी हुई नकदी की सही मात्रा का आकलन अभी नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही जिले भर में नाकाबंदी भी की जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए एटीएम के कैमरों पर स्प्रे कर दिया था, इसके बावजूद एक बदमाश कैमरे में कैद हो गया है, जिसके फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

pop ronak

पुलिस ने बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर चोरी हुई रकम का आकलन शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना से चिंता बढ़ गई है, क्योंकि हाल ही में नोखा शहर के दो मंदिरों में भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *