बीकानेर में मायरे का इतिहास रच दिया गया ! सोलर कंपनी मालिकों ने भांजों की शादी में भरा 1.56 करोड़ रुपए का मायरा

बीकानेर में मायरे का इतिहास रच दिया गया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 3 नवंबर। राजस्थान के बीकानेर में मायरा (भात) भरने की एक अभूतपूर्व घटना सामने आई है, जहाँ नोखा तहसील के सीनियाला गाँव में सोलर कंपनी मालिक दो भाइयों ने अपने भांजों की शादी में कुल 1 करोड़ 56 लाख रुपए का मायरा भरा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लेघा भाइयों, भंवरलाल लेघा और जगदीश लेघा, ने अपनी बहन मीरा गोदारा के दो पुत्रों बजरंग और रामदेव गोदारा की शादी में यह मायरा भरा। इसमें 1 करोड़ 11 लाख रुपए नकद, साथ ही लगभग 45 लाख रुपए मूल्य का सवा किलो चांदी और 31 भरी (372 ग्राम) सोना भेंट किया गया। लेघा भाइयों ने इसे अपनी बहन के सुखद भविष्य के लिए उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पल बताया। इस समारोह में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल हुए और उन्होंने परिवार को आशीर्वाद दिया।

pop ronak

मायरा की रस्म बहन के बच्चों की शादी होने पर ननिहाल पक्ष की ओर से निभाई जाती है, जिसमें ननिहाल पक्ष कपड़े, गहने, रुपए और अन्य सामान भेंट करता है। इस रस्म की शुरुआत नरसी भगत के जीवन से मानी जाती है, जो भगवान श्रीकृष्ण के अटूट भक्त थे। जब उनकी बेटी नानीबाई की बेटी का विवाह था, और उनके पास भात भरने के लिए कुछ नहीं था, तब उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण स्वयं भात भरने पहुँचे थे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *