बीकानेर में ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत

बीकानेर में ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

खेत में बिजाई करते समय हुआ हादसा, अस्पताल में दम तोड़ा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 1 फ़रवरी। बीकानेर के नापासर में एक युवक की ट्रेक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने एक्सीडेंट के इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना नापासर के गांव में शुक्रवार को हुई।

pop ronak

ट्रैक्टर चढ़ने से हुई मौत

नापासर पुलिस के अनुसार दानाराम लुहार खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वो किसी कारण ट्रेक्टर के पीछे आ गया, जहां ट्रेक्टर के चलने से उसके नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट आई थी। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग ही खेत में पहुंचे और घायल दानाराम को अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बारे में विस्तार से रिपोर्ट ली जा रही है। जिसके आधार पर मर्ग की छानबीन की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *