जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; SMS संस्था ने जीते 18 स्वर्ण
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


- बीकानेर में पैरा एथलेटिक्स का जोश
बीकानेर, 23 फरवरी। बीकानेर के खेल मैदानों पर आज हौसलों की एक नई इबारत लिखी गई। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता ने न केवल दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारा, बल्कि समाज में खेलों के प्रति एक नई जागरूकता का संचार भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर नम्रता वैष्णवी उपस्थित रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


दिग्गज खिलाड़ियों और अधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति
प्रतियोगिता के दौरान खेल जगत और प्रशासन की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।


प्रमुख अतिथि: कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, उप जिला अधिकारी अनिल बोड़ा, और कोषाध्यक्ष नीरज जोशी ने शिरकत की।
दिग्गज खिलाड़ी: पैरा ओलंपिक खिलाड़ी श्यामसुंदर, कॉमनवेल्थ खिलाड़ी देवेंद्र गहलोत, अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी गजानंद शर्मा और कोच नरेंद्र शर्मा ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों को तकनीकी गुर सिखाए।
संस्था प्रतिनिधि: SMS दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया, सेवा आश्रम स्कूल के प्रभारी भीष्म कौशिक और आशा स्कूल की शबाना आज़मी ने अपनी टीमों का नेतृत्व किया।
SMS दिव्यांग सेवा संस्था का दबदबा: 28 पदकों पर जमाया कब्जा
प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं के दिव्यांग बच्चों ने भाग लेकर अपने बुलंद हौसलों का परिचय दिया। विशेष रूप से एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था के खिलाड़ियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। स्वर्ण पदक: 18 ,रजत पदक: 05 , कांस्य पदक: 05 कुल 28 पदक जीतकर इन खिलाड़ियों ने बीकानेर का नाम रोशन किया और यह साबित कर दिया कि शारीरिक बाधाएं प्रतिभा के आड़े नहीं आ सकतीं।
सेवा का अनूठा उदाहरण: सारंडा सेवा ट्रस्ट ने संभाली भोजन की व्यवस्था
प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना के साथ-साथ सेवा भाव का भी अद्भुत संगम देखने को मिला। चंदा देवी सारंडा सेवा ट्रस्ट (भीनासर-बेंगलुरु) की ओर से अनुराग, आनंद एवं आशीष सारंडा ने सभी खिलाड़ियों, उनके परिजनों और उपस्थित मेहमानों के लिए एक समय के भोजन की व्यवस्था की। संस्था और खिलाड़ियों के परिवारों ने ट्रस्ट के इस सराहनीय सहयोग और सेवा भाव के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
