बीकानेर की दिव्यांग दुर्गा ने गोवा में हुयी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

बीकानेर की दिव्यांग दुर्गा का गोवा में हुयी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर बीकानेर पहूंचने पर स्वागत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर की दिव्यांग दुर्गा ने गोवा में हुयी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर 16 जनवरी। गोवा में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय  एथलेटिक्स चैम्पियनशिप मेंं बीकानेर के दिव्यांग बच्चों ने साहस व उत्साह से भागीदारी निभाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सराहना हासिल की। दिव्यांग बालक-बालिकाओं की टीम के बीकानेर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

pop ronak

दिव्यांग सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू  जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में  दुर्गा गहलोत  ने क्लब थ्रो व  खेलो इंडिया में कांस्य पदक पर हासिल किया। दुर्गा के कोच जय किशन गोदारा, गजानन शर्मा एवं नरेंद्र उपाध्याय ने दुर्गा को निरन्तर अभ्यास करते हुए प्रतियोगिता में हौसले के साथ खेलकर बीकानेर राजस्थान और देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। अनेक लोगों व खिलाड़ियों के परिजनों ने रेलवे स्टेशन पर पुष्प् मालाओं से खिलाड़ियों का स्वागत किया।  श्रीमती जैन ने बताया कि दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास जागृत करते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मेंं हिस्सा लेने, अपने में व्याप्त दिव्यांग होने की भावना को दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *