डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली तीसरी बार ‘काउन्सेलर कौंसिल ऑफ़ इंडिया‘ के राजस्थान चैप्टर प्रभारी नियुक्त

 डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 23 जनवरी । नेशनल कॅरिअर काउंसलर डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली को तीसरे वर्ष पुनः ’काउन्सेलर कौंसिल ऑफ इंडिया’ (सीसीआई) के राजस्थान चैप्टर का अध्यक्ष (प्रेसीडेंट) नियुक्त किया गया है। सीसीआई के सचिव दिवाकर सिंह सिकरवार ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि डाॅ. श्रीमाली सीसीआई के राजस्थान चैप्टर प्रभारी का कार्य करते हुए सीसीआई के नये सदस्यों को बनाने, सीसीआई के नियमित कार्यो के साथ काउंसलर प्रशिक्षण का कार्य करेंगें।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सीसीआई भारत वर्ष में कार्यरत कॅरिअर एवं अन्य सामाजिक तथा भावनात्मक कॉउंसिलिंग प्रदान करने वाले काउंसलर का भारतीय संगठन है जो काउंसलरों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण में दक्षता प्रदान कर विभिन्न संस्थानों में काउंसलर पद पर नियुक्ति में सहायता प्रदान करता है। सीसीआई ने अभी हाल ही में अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसियन के साथ भारत में मेंटल हैल्थ अवर्यनेस के लिए एमओयू किया है, तथा 70 देशो से अधिक मनोवैज्ञानिक संगठनों के साथ मिलकर सीसीआई पूरे भारत में मनोवैज्ञानिक एवं कॅरिअर काउंसलरों को एक मंच पर कार्य करने का अवसर प्रदान करता है।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *