तकनीकी नवाचार और समाज सेवा के लिए डॉ. चन्द्रेश कुमार छतलानी को ‘सनशाइन इंस्पायरिंग मैन अवॉर्ड 2025’

डॉ. चन्द्रेश कुमार छतलानी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

उदयपुर, 23 नवंबर । राजस्थान विद्यापीठ से जुड़े डॉ. चन्द्रेश कुमार छतलानी को शिक्षा, तकनीकी नवाचार एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सनशाइन ऑफ इंडिया संस्था द्वारा प्रतिष्ठित ‘सनशाइन इंस्पायरिंग मैन अवॉर्ड–2025’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति उनकी निरंतर सेवाओं, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और सकारात्मक परिवर्तन के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।
शिक्षा और तकनीकी विकास का अनूठा उदाहरण
संस्था की संस्थापक श्रीमती रेखा हिसार ने सम्मान पत्र प्रदान करते हुए कहा कि डॉ. छतलानी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी विकास और समाजहित के प्रति समर्पण का एक अनूठा उदाहरण हैं। पुरस्कार प्रमाणपत्र में उनके कार्यों को ईमानदारी, करुणा और सकारात्मक बदलाव के चमकते प्रतीक के रूप में वर्णित किया गया है। उनकी पहलों ने शिक्षा और डिजिटल विकास को आम लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
150 से अधिक सॉफ्टवेयर और खेल आधारित शिक्षा
डॉ. छतलानी पिछले 25 से अधिक वर्षों के अनुभव का उपयोग शिक्षा, तकनीक, शोध और साहित्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाज के हित में कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 150 से अधिक सॉफ्टवेयर/वेब एप्लिकेशन और स्कूली बच्चों के लिए 50 से अधिक खेल आधारित ऑनलाइन शिक्षा के वेब पेज बनाकर कार्यों को सरल और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह तकनीकी और साहित्यिक विषयों पर शोध कार्यों के माध्यम से नवाचारों को आगे बढ़ाने के साथ ही, अपनी लघुकथाओं और कविताओं के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त कर निरंतर सकारात्मकता फैला रहे हैं। डॉ. छतलानी ने इस सम्मान के लिए संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें समाज हित के लिए अपने प्रयासों को और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *