शिक्षा विभाग- मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी पर निदेशक से हुई वार्ता, अविलंब पदोन्नति की मांग

कमल नारायण आचार्य
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 16 दिसंबर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (आईएएस) से मुलाकात की। इस दौरान निदेशालय, मंडल और जिला स्तरों पर मंत्रालयिक संवर्ग के विभिन्न पदों पर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) को अविलंब संपन्न कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और विस्तृत वार्ता हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वरिष्ठता सूची में विलंब बन रहा बाधा
संघ ने निदेशालय स्तर पर संस्थापन अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों, मंडल स्तरों पर सहायक प्रशासनिक अधिकारियों, वरिष्ठ सहायकों तथा जिला स्तरों पर कनिष्ठ सहायक पदों पर डीपीसी तुरंत करने की मांग की।
प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने निदेशक महोदय को बताया कि अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी में विलंब इसलिए हो रहा है, क्योंकि सभी मंडलों से सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की स्थाई वरिष्ठता सूची प्रकाशित नहीं हो पाई है।

pop ronak

निदेशक ने दिया जल्द डीपीसी का आश्वासन
शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने संघ की मांग पर संज्ञान लेते हुए इस समस्या को दूर करने के लिए तत्काल निर्देश जारी किए। उन्होंने अजमेर मंडल अधिकारी को सहायक प्रशासनिक अधिकारी की 1/1/2025 की स्थिति में वरिष्ठता सूची अविलंब जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, निदेशक महोदय ने सभी रिव्यू (समीक्षा) एवं नियमित डीपीसी को जल्दी ही संपन्न कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के साथ विष्णु दत्त पुरोहित (प्रदेश परामर्शक) एवं नवरतन जोशी (प्रदेश कोषाध्यक्ष) भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *