शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा शिक्षा निदेशालय के सामने मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी एवं काउंसलिंग की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा शिक्षा निदेशालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 4 नवम्बर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में संघ के प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, प्रदेश परामर्शक विष्णु दत पुरोहित, प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश बिश्नोई, बंशीलाल जोशी, जगदीश प्रसाद सुथार, कमल नयन सिंह, पुनमचन्द, धनराज सांखला, उमेश कुमार हर्ष, हिमांशु खत्री, दीपक लेखाला आदि द्वारा पूर्व में दिये गये नोटिस के क्रम में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों/कर्मचारियों की 2023-24 तक की रिव्यु एवं 2024-25 तक की नियमित डीपीसी दिनांक 31.10.2024 तक आयोजित कर काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थान नहीं देने पर दिनांक 04.11.2024 (सोमवार) प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक की अवधि का अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि शासन एवं प्रशासन से पुनः पुरजोर मांग की गई है कि स्कूल शिक्षा विभाग में संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायक के पदों की 2023-24 तक की रिव्यु तत्पश्चात् 2024-25 की नियमित डीपीसी जिसमें लोक सेवा आयोग से चयनित 1986 के कार्मिकों, पंचायत राज विभाग से आये कार्मिकों, दिव्यांगजनों के प्रकरणों को निस्तारित करते हुए केडर रिव्यु के आधार पर 01.04.2017, 01.04.2023 से संशोधित पदों तथा नवसृजित जिलों के कार्यालयों में मंत्रालयिक संवर्ग के नवसृजित पदों को शामिल करते हुए अविलम्ब पदस्थापन आॅनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से शत प्रतिशत पदों को प्रदर्शित कर, कार्यवाही की जानी सुनिश्चित की जावे।

pop ronak

आचार्य ने बताया कि मांगे मानकर संघ को सूचित नहीं करने की स्थिति में अनिश्चितालीन धरना शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे तक लगातार जारी रहेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन की होगी।

धरने को विभिन्न कर्मचारी नेताओं, संगठनों एवं कर्मचारियों के द्वारा समर्थन दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से महेन्द्र कुमार पाण्डे महामंत्री राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, किशोर पुरोहित प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान शारीरिक शिक्ष संघ भगत सिंह, सहायक कर्मचारी नेता देवराज जोशी, भामस के कर्मचारी नेता श्यामसुन्दर ओझा, जितेन्द्र गहलोत, शशि कुमार चैधरी, कैलाश ओझा, हंसराज ओझा, शिव प्रकाश छंगाणी, रामदेव ओझा, भंवरलाल जोशी, रामचन्द्र वाल्मिकी, योगेश जोशी, विजय शर्मा, रामसिंह सिसोदिया, शरद चैधरी, ओम प्रकाश शर्मा, विजय कुमार ओझा, उमेश आचार्य, गोविन्द नारायण श्रीमाली, राजेश पारीक एवं गिरजाशंकर आचार्य आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *