चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

आईटी विभाग संयोजक अविनाश जोशी रहे मौजूद
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 1 जून। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न प्रदेशों में प्रवास पर रहे पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रवास पर रहने वाले पदाधिकारियों ने अपने अनुभवों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक राज्य में प्रवासी राजस्थानियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी।

pop ronak

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों में पार्टी के प्रति अपार उत्साह रहा। पंजाब, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और अन्य प्रदेशों में गए प्रवासी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी और प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *