वाहन की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 6 घंटे सप्लाई बाधित

बीकानेर में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल; विद्युत तंत्र के रखरखाव के चलते 2 अप्रैल को होगी कटौती
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

श्रीडूंगरगढ़, 23 जनवरी | कस्बे की पुरानी घास मंडी रोड पर शनि मंदिर के पास मंगलवार देर रात्रि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली पोल टूटकर नीचे गिर गया। इसकी वजह से करीब छह घंटे तक आस-पास के घरों में बिजली सप्लाई बाधित रही। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रात्रि करीब एक बजे यहां से गुजर रहे भारी वाहन ने बिजली पोल को टक्कर मार दी। इससे पोल तारों सहित जमीन पर गिर गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रात्रि का समय होने की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। तारों में करंट प्रभावित होने से चिंगारियां निकली। लोगों ने विद्युत निगम को सूचना दी तो आपूर्ति बंद कर दी गई। टूट पोल को हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने में करीब छह घंटे का समय लगा। इस दौरान करीब 50 से 60 परिवारों को पूरी रात बगैर बिजली के  ही  रहना  पड़ा।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *