हरियाणा से फलौदी जा रहे बाप-बेटे का नाल गांव के पास सड़क हादसा युवक की मौत

आहोर के पास अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 गंभीर घायल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • पिकअप का गेट खुला रहने से युवक गिरा

बीकानेर , 7 अक्टूबर। हरियाणा से फलौदी की ओर जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। नेशनल हाइवे पर दौड़ रही पिकअप गाड़ी का गेट खुला रह गया और वहीं बैठा युवक अचानक सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल भी ले गए लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर से करीब दस किलोमीटर दूर नाल थाना क्षेत्र में ये हादसा रविवार शाम को हुआ। हरियाणा के कैथल में रहने वाले सुभाष चंद्र ओड अपने बेटे विकास ओड (18) के साथ पिकअप गाड़ी में फलौदी जा रहे थे। गाड़ी कमल नामक ड्राइवर चला रहा था। पिकअप स्पीड में नेशनल हाइवे पर चल रही थी।

pop ronak

इस दौरान कमल ड्राइवर के पास सुभाष बैठे थे, जबकि बेटा विकास गेट के पास बैठा था। चलती गाड़ी में उसे नींद आ गई। इस दौरान पिकअप गाड़ी का गेट खराब होने की वजह से खुल गया और दीपक बाहर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। विकास का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन नाल थाने के एएसआई सुभाष चंद्र कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *