मास्टर बच्ची क्लब के चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

मास्टर बच्ची क्लब के चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 जून। बीकानेर के मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति के चार होनहार खिलाड़ियों का चयन अजमेर में आयोजित होने वाली ओपन राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 जून से शुरू हो रही है। क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अभय लोहार, आर्यन जागा, मितेश ओझा और युवराज शामिल हैं। क्लब के कोच देवेंद्र पुरोहित (राजा सर), अभिषेक व्यास और विनोद जागा ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी जगह सुनिश्चित की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुदित खजांची ने बताया कि मास्टर बच्ची क्लब बीते 30 वर्षों से बीकानेर के शहरी परकोटे क्षेत्र में फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहा है। पिछले पांच वर्षों से क्लब गर्ल्स टीम का गठन और प्रशिक्षण भी कर रहा है।

pop ronak

संस्था से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों जे.पी. तलानिया (पूर्व आयकर आयुक्त), राजेश चुरा (समाजसेवी एवं उद्यमी), सुनील बांठिया, शिवाजी आहूजा, अशोक छंगाणी, नवल कल्ला, श्याम चुरा, बुंदेला सिंह, कैलाश खरखोदिया, महावीर शर्मा, त्रिभुवन ओझा, शिव कुमार, कमरूदीन और मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह और बीकानेर जिला फुटबॉल संघ के सचिव अरविंद सिंह के सहयोग के लिए आभार भी जताया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *