रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल से PBM अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, ऑपरेशन घटे, छुट्टियां रद्द

रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल से PBM अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, ऑपरेशन घटे, छुट्टियां रद्द
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 26 जून। उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में एक रेजिडेंट डॉक्टर की करंट लगने से हुई मौत के बाद बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस हड़ताल के चलते बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेजिडेंट डॉक्टर्स के वार्ड और ओपीडी में अनुपस्थित रहने से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। अस्पताल में केवल गंभीर रोगियों के ही ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जबकि अधिकांश निर्धारित ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए हैं। सर्जरी, हड्डी रोग, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, ईएनटी और डेंटल विभागों में मरीज भर्ती हो रहे हैं, लेकिन उनके ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। केवल बेहद गंभीर मरीजों को ही तत्काल उपचार मिल पा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस बीच, सीएमएचओ पुखराज साध ने पीबीएम अस्पताल के लिए दस अतिरिक्त डॉक्टर्स भेजे हैं, जिनमें से दो ने दोपहर तक कार्यभार संभाल लिया है। बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में 500 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर कार्यरत हैं, और इनकी हड़ताल से अस्पताल की पूरी व्यवस्था बिगड़ गई है।

pop ronak

अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि गुरुवार को भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। ज्यादा ओपीडी होने के कारण सीनियर डॉक्टर्स ने वहां ड्यूटी दी। डॉ. वर्मा ने आश्वस्त किया कि मरीजों का इलाज हो रहा है और सीएमएचओ द्वारा उपलब्ध कराए गए डॉक्टर्स को विभिन्न विभागों में तैनात किया जा रहा है। पीबीएम अस्पताल के सभी डॉक्टर्स की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी गई हैं ताकि स्थिति को संभाला जा सके।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *