मजदूर दिवस को होगा निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर

Free eye check-up and spectacle distribution camp will be held on Labor Day मजदूर दिवस को होगा निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया बैनर विमोचन

बीकानेर , 25 अप्रैल। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा सामाजिक सरोकार एवं सद्भावना के उद्देश्य से दिनांक 1 मई 2025 मजदूर दिवस पर मजदूरों के सम्मान में अनाज मंडी, गंगानगर रोड़ में ‘‘निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर’’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के बैनर का विमोचन आज जिला कलक्टर कार्यालय में बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने किया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी अग्रणी संस्था है। राठी ने बताया कि शिविर में आंखो की जांच, चश्मा वितरण, फेको पद्धति द्वारा मोतियां बिन्द ऑपरेशन में उत्कृष्ट लेंस, झिल्ली ऑपरेशन, रेटिना-कालापानी का परामर्श जयपुर की शताक्षी आई हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शताक्षी सेवा संस्थान के निदेशक कथावाचक महन्त श्री करणी प्रताप जी के सानिध्य में दवा वितरण एवं निःशुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा। परामर्श पश्चात् नेत्र रोगियों की शल्य चिकित्सा जयपुर स्थित अस्पताल में निःशुल्क किया जाएगा, जिसमें आवासीय व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर मण्डल के सचिव संजय सांड ने बताया कि अनाज मंडी, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र, खारा औद्योगिक क्षेत्र, करणी औद्योगिक क्षेत्र, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र के सभी मजदूर वर्ग व उनके परिवार इस शिविर से लाभान्वित होंगे। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मजदूर दिवस पर आयोजित होने वाले इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए समस्त कार्यकर्त्ताओं व टीम को शुभकामनाएं दी। विमोचन के अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, परविन्द्र सिंह राठौड़, विजय बाफना, शान्ति लाल कोचर, जय दयाल डूडी, सीताराम जाखड़, मनोज कल्ला, किशन लोहिया एवं राजू मेहरा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *