इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में फ्रेशर्स स्पोर्ट्स मीट -प्रारंभ 2025

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में फ्रेशर्स स्पोर्ट्स मीट प्रारंभ 2025
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 25 अगस्त। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में कल, 26 अगस्त से दो दिवसीय फ्रेशर्स स्पोर्ट्स मीट ‘प्रारंभ 2025’ का आयोजन किया जाएगा। इस खेल महोत्सव में बी.टेक, एमबीए, एमसीए, बीबीए और बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के करीब 400 नए विद्यार्थी भाग लेंगे।
इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित इस मीट में विद्यार्थियों के लिए कई तरह के खेल प्रतियोगिताएँ रखी गई हैं, जैसे: टीम खेल: क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन। व्यक्तिगत खेल: टेबल टेनिस, कैरम। एथलेटिक्स: डिस्कस थ्रो, 100 मीटर दौड़, और लंबी कूद। इस आयोजन का उद्देश्य नए विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को सुबह 10 बजे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़ करेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएँगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवीन शर्मा ने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा के अलावा जीवन में अनुशासन और सहयोग की भावना भी सिखाते हैं।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *