हॉस्पिटल परिसर में 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप

गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, CCTV से खुला राज
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जोधपुर , 27 अगस्त। जोधपुर के हॉस्पिटल परिसर में 14 साल की एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता दो दिन पहले अपने परिजनों से नाराज होकर घर से निकली थी। रविवार रात जब वह अकेली हाॅस्पिटल परिसर में बैठी तो उसे दो युवक उठाकर पीछे डंपिंग यार्ड के कमरे में ले गए। जहां उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों युवक ठेके पर लगे सफाईकर्मी बताए जा रहे है। सोमवार देर रात को इस मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मंगलवार को एफएसएल टीमों को जांच के लिए बुलाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रताप नगर एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार रात को सूरसागर थानाधिकारी ने सूचना दी कि थाने में एक नाबालिग की एमपीआर दर्ज थी। उसी नाबालिग से हॉस्पिटल परिसर के पीछे की तरफ स्थिति डंपिंग यार्ड के कमरे में उसके साथ दो युवकों द्वारा गैंग रेप किया गया।

pop ronak

पीड़िता के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कर उसके बयान लिए गए है।

मां से नाराज होकर निकली थी घर से

पुलिस ने बताया कि पीड़िता रविवार को अपनी मां द्वारा डाटने से नाराज होकर घर से निकल गई थी। जिस पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं पीड़िता अपने घर से निकलने के बाद हॉस्पिटल परिसर में आकर बैठ गई थी। रात को नाबालिग को अकेला देखकर आरोपी उसे हॉस्पिटल परिसर के पीछे एक गंदे कमरे में ले गए। जहां उसके साथ रेप किया। पीड़िता सोमवार को उस कमरे से निकल बाहर आई। जिसके बाद इस घटना का पता चला।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता द्वारा बताए हुलिए के अनुसार पुलिस उसके साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *