अलविदा सर्दी, स्वागत गर्मी- राजस्थान में पारा चढ़ने से कमजोर हुई ठंड; बाड़मेर में तापमान 33.4 डिग्री के पार

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, 21 फरवरी। राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेश में गुलाबी सर्दी की विदाई और गर्मी की आहट साफ महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।शुक्रवार को प्रदेश के 6 शहरों में पारा 30°C के आंकड़े को पार कर गया, जिससे दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।बाड़मेर रहा सबसे गर्म, पश्चिमी राजस्थान में तपिश बढ़ीपिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के जिलों में धूप के तेवर सबसे तीखे रहे। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
तापमान की स्थिति
बाड़मेर के अलावा जालौर में 31.2, फलोदी में 31.4, जोधपुर में 31, जैसलमेर में 30.3 और पाली में 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
राजधानी का हाल: जयपुर में भी धूप का असर तेज रहा और यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह-शाम की सर्दी भी हुई बेअसर हवाओं के रुख में बदलाव और आसमान साफ होने से अब रात और सुबह के समय होने वाली ठिठुरन भी कम हो गई है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान अब 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
न्यूनतम पारा
सबसे कम सर्दी बाड़मेर और बीकानेर में महसूस की गई, जहां रात का तापमान क्रमशः17.3 और 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
अन्य जिले: जोधपुर में 16.5, उदयपुर में 16 और भीलवाड़ा में 15.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह तक किसी नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। इसके चलते:मौसम: शुष्क रहेगा और धूप में तेजी आएगी। गर्मी: मार्च की शुरुआत से पहले ही दिन का तापमान औसत से 2-3 डिग्री ऊपर जा सकता है। राहत: उत्तर-पूर्वी राजस्थान (भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग) में भी अब सर्दी से पूरी तरह राहत मिल गई है।

तापमान की स्थिति
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *